गंगा को बहुत पवित्र माना जाता है, इसलिए गंगा दशहरा का पर्व विशेष महत्व रखता है। गंगा दशहरा को गंगावतरण के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है गंगा का अवतरण। गंगा दशहरा के दिन स्नान और दान का बहुत महत्व है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस बार गंगा दशहरा 30 मई 2023, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर पवित्र गंगा नदी में श्रद्धापूर्वक डुबकी लगाने से साधक को 10,000 पापों से मुक्ति मिलती है। कहा जाता है कि इस दिन राशि के अनुसार चीजों का दान करने से भी बहुत लाभ मिलता है।
![Ganga Dussehra 2023:गंगा दशहरा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, जीवन में नहीं रहेगी कोई कमी - Ganga Dussehra 2023 Donate These Things According To Your Zodiac Sign On Ganga](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2022/05/02/750x506/ganga-saptami-2022_1651480025.jpeg)
गंगा दशहरा पर राशि के अनुसार करें इन वस्तुओं का दान:-
मेष :- मेष राशि के जातकों को दिन में तिल और वस्त्र दान करना चाहिए।
वृष :- वृष राशि वाले गरीबों को अन्न और धन का दान करें।
मिथुन राशि वालों के लिए जल का दान करना शुभ रहेगा।
कर्क :- कर्क राशि के जातक पीले फल का दान कर सकते हैं।
सिंह :- सिंह राशि के जातक तांबे के बर्तन या अनाज और कोई फल दान कर सकते हैं।
कन्या :- कन्या राशि के जातक बेलपत्र का दान करें तो लाभ मिलता है।
तुला :- तुला राशि के जातक सत् दान कर सकते हैं।
वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के जातकों को मौसमी फलों का दान करना चाहिए।
धनु राशि :- धनु राशि के जातक काले तिल का दान कर सकते हैं।
मकर राशि :- मकर राशि वालों को मिट्टी के बर्तन दान करने से लाभ होगा।
कुम्भ :- कुम्भ राशि के जातक किसी भी खाने की वस्तु का दान कर सकते हैं।
मीन राशि- मीन राशि के लोग जल का दान करें तो अच्छा रहेगा।