ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

शाहरुख खान की फिल्म डंकी का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 5, 2023

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म के निर्माता एक के बाद एक अपडेट और ड्रॉपसाझा कर उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में 'डंकी ड्रॉप 4' भी जारी हो गया है। फिल्म के ट्रेलर कादर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। 'डंकी' ड्रॉप 1-टीजर, 'डनकी' ड्रॉप 2 'लूट पुट गया' गाने और 'डंकी' ड्रॉप 3 'निकले कभी हम घर से' ट्रैक के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद निर्माताओं ने अब ट्रेलर जारी कर दिया है। इसे'डंकी' ड्रॉप 4 भी कहा जा रहा है।
 
ट्रेलर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ होती है, जिसमें वे ट्रेलर से उतरते हुए नजर आते हैं। वीडियो में सभी किरदारों कामजेदार अंदाज में परिचय दिया गया। चार दोस्त, मनु, सुखी, बुग्गू और बल्ली सभी बेहतर अवसरों और अपने प्रियजनों के लिएबेहतर जीवन की तलाश में लंदन की यात्रा करने का एक साझा सपना साझा करते हैं।
 
लंदन जाने के सपने के बीच एक समस्या खड़ी हो जाती है, जो है अंग्रेजी सीखने की। विक्की कौशल का किरदार अंग्रेजी सीखताहै, लेकिन नाकाम हो जाता है, जिसके बाद कहानी अलग मोड़ लेती है। शाहरुख खान दोस्तों के साथ विदेशी धरती पर पहुंच तोजाते हैं, लेकिन उनके सामने कई परेशानियां और मुश्किलें हैं। वहीं ट्रेलर के अंत में दिखाया गया है कि शाहरुख खान बुजुर्ग होजाते हैं और अतीत की यादों में खोए हुए कहते हैं...ये कहानी मैंने शुरू की थी और मैं ही खत्म करूंगा।
 
ट्रेलर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, "ये कहानी मैंने शुरू की थी, लाल्टू से! इसे खत्म भी मैं हीकरूंगा... अपने उल्लू दे पट्ठों के साथ। डंकी का ट्रेलर आपको एक यात्रा दिखाएगा, जो राजू सर के साथ शुरू हुई थी। यहआपको दोस्ती की एक पागलपन भरी यात्रा, जीवन की कॉमेडी और त्रासदी और घर और परिवार के लिए पुरानी यादों में लेजाएगा।''
 
वहीं बात करें फिल्म की रिलीज के बारे में तो राजकुमार हिरानी के जरिए निर्देशित 'डंकी' 21 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होनेके लिए तैयार है।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.