ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

साक्षी म्हाडोलकर: फेस ऑफ द ईयर अवार्ड और ओटीटी डेब्यू के साथ 2024 का उभरता सितारा

Photo Source :

Posted On:Monday, December 11, 2023

संतूर गर्ल साक्षी म्हाडोलकर जिन्होंने हाल ही में फेस ऑफ़ द ईयर अवार्ड और पाइप लाइन में ओटीटी डेब्यू के साथ अब बड़ी लीग में शामिल हो गयी है , उन्होंने कहा साल 2024 उनके लिए एक बड़ा धमाकेदार साल होने वाला हैं।

क्रोमा, मैक्सलोन, अंतरा ज्वैलर्स जैसे ब्रांड् और दर्जनों अन्य विज्ञापनों और उत्कृष्ट सोशल मीडिया उपस्थिति के साथ, साक्षी म्हाडोलकर 2024 में धूम मचाने के लिए बेहद उत्सुक है।

लायंस गोल्ड अवार्ड्स  में हमेशा परफॉर्म करने वाली साक्षी को कल रात मुंबई में फेस ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला।पुरस्कार पाने के बारे में पूछे जाने पर साक्षी ने कहा, यह मेरा लायंस गोल्ड अवार्ड्स के साथ यहां दूसरी बार प्रदर्शन है और इस साल मैं जिस तरह का प्रदर्शन कर रही हूं, वह काफी दिलचस्प होने वाला है।

अपने आने वाले शो के बारे में बात करते हुए साक्षी ने कहा, इस समय मैं शो के बारे में कुछ ज्यादा नहीं बोल सकती ,लेकिन जल्दी ही मैं ओटीटी डेब्यू करने वाली हूँ। इस शो पर काम करना मेरे लिए एक ब्लेसिंग साबित हुई है। शो में कई प्रतिभाशाली सह कलाकार, उत्कृष्ट क्रू , डायरेक्टर और बैनर थे ,मुझे पूरा यकीन है साल 2024 मेरे लिए बहुत बेहतरीन होने वाला हैं। 

सोशल मीडिया पर ब्रांड इंडोर्समेंट क्वीन के नाम से जाने जानी वाली साक्षी ने अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ बैलेंस बनाने के बारे में पूछे जाने पर उनका कहना था, मुझे नहीं लगता कि आपके पास यह सोचने का समय है कि आपकी पर्सनल लाइफ काम कर रही है या नहीं।आप अपने काम और प्रोफेशनल कमिटमेंट के साथ इतने व्यस्त होते हो कि जब आपको थोड़ा वक़्त मिलता है तो आप अपने आप पर काम करते हो , खुद को बेहतर दिखाने पर, अच्छा महसूस करने पर या कुछ नया सीखने पर ध्यान देते हैं। देखिये, मैं अभी इंडस्ट्री में नयी हूँ और मुझे लगता है मेरे पास देने के लिए बहुत है। मुझे हर चीज के लिए तैयार रहना है , नयी चीजे एक्स्प्लोर करनी है और एक्सपेरिमेंट करने हैं। बाकी सब वक़्त के साथ अपने आप हो जायेगा।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.