ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

एनटीआर जूनियर, ऋतिक, रणबीर और आलिया पार्टी करते नजर आये

Photo Source :

Posted On:Monday, April 29, 2024

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अयान मुखर्जी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वॉर 2 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें साउथ-नॉर्थ स्टार का कॉम्बो देखने को मिलेगा। ऋतिक रोशन के साथ इस फिल्म जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं, लेकिन फिल्म आने से पहले ये सेलेब्स बीती रात मुंबई में स्पॉट हुए। इस मौके पर न सिर्फ ऋतिक-एनटीआर थे बल्कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट समेत सबा आजाद, करण जौहर भी नजर आए।

मुंबई के फेमस इलाके बांद्रा के रेस्टोरेंट में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, जूनियर एनटीआर,  ऋतिक रोशन, सबा आजाद और करण जौहर डिनर करते नजर आए। इस मौके पर आलिया भट्ट व्हाइट और येलो कलर के वन शोल्डर ड्रेस में नजर आईं, जिसमें गंगूबाई काठियावाड़ी एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तो वहीं रणबीर कपूर, करण जौहर और एनटीआर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। दूसरी ओर, सबा ने अपने सफेद स्पेगेटी टॉप और बेज पैंट में दिखाई दी।

सुपरस्टार्स को एक साथ देख रेस्टोरेंट के फैंस की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। हर कोई सेलेब्स के साथ फोटो क्लिक करवाने की चाह में वहां खड़ा उनका इंतजार करता नजर आया। इस दौरान जूनियर एनटीआर ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और उन्होंने सेल्फी क्लिक करवाई। हालांकि, रणबीर और आलिया वहां से बीना फैंस को पोज दिए निकल गए।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.