ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

बीजेपी में शामिल हुई अनुपमा फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 1, 2024

टीवी शो 'अनुपमा' के जरिए घर-घर में मशहूर अदाकारा रुपाली गांगुली ने राजनीतिक पारी शुरू कर दी है। वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। अभिनेत्री आज बुधवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचीं और पार्टी में शामिल हुईं। 
 
रुपाली गांगुली टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री हैं। इन दिनों वह लोकप्रिय धारावाहिक 'अनुपमा' में नजर आ रही हैं। इस शो की टीआरपी जबर्दस्त है।शो में रुपाली मुख्य किरदार अनुपमा की भूमिका में हैं। फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। अभिनय की दुनिया में सिक्का चलाने के बाद रुपाली राजनीतिके मैदान में आ गई हैं।
 
रुपाली सोशल मीडिया पर भी खूब छाई रहती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2.9 मिलियन यानी 20 लाख से भी ज्यादाफॉलोअर हैं। एक दिन पहले ही यानि मंगलवार रात मुंबई में रुपाली ने अपने जन्मदिन की पार्टी में खूब मस्ती की। मालूम हो कि अभिनेत्री 5 अप्रैल कोअपना जन्मदिन मनाती हैं। जन्मदिन के बाद उन्होंने पार्टी की।
 
रुपाली गांगुली निर्देशक अनिल गांगुली की बेटी हैं। उन्होंने महज सात साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने पहला रोलअपने पिता की बनाई फिल्म 'साहेब' में निभाया। हालांकि, रुपाली को पहचान वर्ष 2003 में आए 'संजीवनी: अ मेडिकल बून' सीरीयल से मिली थी।इसके बाद उन्होंने 'बिग बॉस' के पहले सीजन में भी हिस्सा लिया। वह 'साराभाई वर्सेज साराभाई' जैसे लोकप्रिय शो का भी हिस्सा रही हैं।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.