ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

एंजेला क्रिस्लिनज़की 'तौबा तेरा जलवा' की सफलता से बेहद खुश, उन्होंने उनके आनेवाले प्रोजेक्ट्स का खुलासा किया!

Photo Source :

Posted On:Friday, January 26, 2024

अभिनेत्री एंजेला क्रिस्लिनज़की 'तौबा तेरा जलवा' में अपनी शानदार भूमिका के लिए काफी प्यार और सुर्खियां बटोरी हैं। पेशेवर क्षेत्र में निडर हो केप्रोजेक्ट चुनने की अपनी क्षमता के लिए जानी जाने वाली, एंजेला ने इस फिल्म में रिंकू के अपने एलजीबीटीक्यू किरदार को दृढ़ विश्वास के साथनिभाया। और इसके लिए आलोचकों और प्रशंसकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने उन्हें अभिभूत कर दिया है। एंजेला ने अपना आभार व्यक्त करते हुएकहा, "तौबा तेरा जलवा हमेशा मेरे लिए एक खास फिल्म रहेगी, और मैं इस फिल्म के प्रति दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए वास्तव मेंआभारी हूं।"
 
एलजीबीटीक्यू पात्र निभाने की चुनौतियों के बारे में बात करते हुए, एंजेला ने बताया किया, "मुझे डर था की एलजीबीटीक्यू समुदाय के साथ अपनेपात्र से न्याय कर पाऊँगी या नहीं, क्योंकि मैं इस पात्र को बखूबी से प्रदर्शित करना चाहती थी। हालांकि, जब एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों ने मेरीसराहना की, तो मैंने राहत की सांस ली क्योंकि उन्हें सही ढंग से प्रस्तुत करना चुनोतीपूर्ण था। मैं ऐसे प्यार में विश्वास करती हूं, जिसे लिंग या धर्म सेकोई फर्क नहीं पड़ता, इसलिए मुझे यह सुनिश्चित करना था कि में एलजीबीटीक्यू समुदाय के इस पात्र का सटीक रूप से चित्रित करूँ, और मुझे खुशीहै कि मैं इसमे सफल हुई।"
 
अपने भविष्य के प्रोजेक्ट्स के बारे में सवालों के जवाब में, एंजेला ने बताया की, "अभी, मैं अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं। मैंवर्तमान में 'सत्ता' नामक अपनी अगली वेब सीरीज की शूटिंग कर रही हूं। मेरा नया म्यूजिक वीडियो 'नाल तेरे ही जाना' को भी लोगों का बहुत साराप्यार मिल रहा है। इसके अलावा, मैं एक और 'तौबा तेरा जलवा' के निर्देशक आकाशादित्य लामा के साथ फिर से एक और फिल्म में काम करने केलिए उत्साहित हूं। यह एक दिलचस्प मल्टी-स्टारर फिल्म होगी, और मैं वास्तव में इसका इंतजार कर रही हूं।"
 
एंजेला के साहसी निर्णयों से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में स्पष्ट रूप से अच्छे परिणाम मिले हैं, और हम उन्हें उनके भविष्य के सभी प्रयासों में सफलता कीशुभकामनाए देते है। अधिक अपडेट के लिए बने रहें।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.