ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

आज के दिन ही आएं थे पहले लोकसभा चुनाव के नतीजे, जानें 10 फरवरी का इतिहास

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 10, 2024

साल 1952 में इसी दिन पहली बार आम चुनाव के नतीजे घोषित किये गये थे. इस चुनाव में कांग्रेस ने 489 लोकसभा सीटों में से 364 सीटें जीतीं. इस प्रकार पंडित जवाहर लाल नेहरू पहले लोकप्रिय रूप से निर्वाचित प्रधान मंत्री बने। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) कांग्रेस के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इस चुनाव में सीपीआई ने 16 सीटें जीतीं.

1818: अंग्रेजों की सेना और मराठा सेना के बीच रामपुर में तीसरा और अंतिम युद्ध लड़ा गया।
1846: जांबाज सिख लड़ाकों और ईस्‍ट इंडिया कंपनी के बीच सोबराऊं की लड़ाई शुरू हुई।
1921:महात्मा गांधी ने काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया।
1921: ड्यूक आफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की आधारशिला रखी।
1970: मशहूर हिंदी कवि कुमार विश्वास का जन्म हुआ
1952: आजादी के बाद पहले लोकसभा चुनाव में पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर देश में लोकतंत्र की स्थापना का शंखनाद किया।
1990: बृहस्पति की ओर जा रहा गैलीलियो अंतरिक्ष यान शुक्र के सामने से गुजरा।
1996: शतरंज को दिमाग का खेल माना जाता है और आईबीएम ने डीप ब्लू शतरंज खेलने वाला कंप्यूटर बनाया। मानव मस्तिष्क को चुनौती देने के लिए विश्व शतरंज चैंपियन गैरी कास्पारोव और डीप ब्लू के बीच मैच हुआ, जिसे कास्पारोव ने 4-2 से जीत लिया। यह अलग बात है कि अगले साल डीप ब्लू इस मुकाबले में विजयी रहा.
2005: ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और उनकी पुराने मित्र कैमिला पार्कर की शादी की तारीख की घोषणा की गई।
2009 : प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। नवंबर 2008 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी।
2010: पाकिस्तान में पेशावर के निकट खैबर दर्रा क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों के काफिले पर फिदायीन हमला। बचाव और राहत टीमों को भी निशाना बनाया गया. इस दौरान 13 पुलिस अधिकारियों समेत कुल 17 लोगों की मौत हो गई.
2013: इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ में 36 लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य घायल हो गए।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.