ताजा खबर
Karwa Chauth 2024 Upay: करवा चौथ पर महिलाएं करें ये उपाय, रिश्ता होगा अटूट, पार्टनर का मिलेगा प्यार,...   ||    Kalki Avatar: धर्म की स्थापना के लिए होगा भगवान कल्कि का आगमन, 2 मिनट के इस वीडियो में जानें कब लेंग...   ||    Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर भद्रा का साया, पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र और आरती, वीडियो देखें और ...   ||    Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर छलनी से क्यों करते पति का दीदार? कैसे देना चाहिए अर्ध्य, वीडियो में ज...   ||    Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||   

आज ही के दिन हुआ था भारतीय सिनेमा के मशहूर हास्य अभिनेता जगदीप का निधन, जानें 8 जुलाई का इतिहास

Photo Source :

Posted On:Monday, July 8, 2024

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 8 जुलाई वर्ष का 189 वाँ (लीप वर्ष में यह 190 वाँ) दिन है। साल में अभी और 176 दिन शेष हैं।

8 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1497 - वास्को द गामा ने यूरोप से भारत की प्रथम जलयात्रा आरंभ की।
  • 1858 - ग्वालियर के क़िले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने सांति की घोषणा की थी।
  • 1918 - भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।
  • 1954 - सतलुज नदी पर निर्मित भाखड़ा नांगल पनबिजली परियोजना पर बनी सबसे बड़ी नहर का प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उद्घाटन किया था।
  • 1975 - में म्यांमार के बगाँ में आए भूकंप में हज़ारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल की छति हुई।
  • 1994 - शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।
  • 1999 - पापुआ न्यु गिनी (प्रशान्त महासागरीय देश) प्रधानमंत्री बिल स्कोट का इस्तीफ़ा।
  • 2002 - दक्षिण अफ़्रीका में अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त।
  • 2003 - सूडान में हुए विमान हादसे में 115 लोग मारे गये।
  • 2005 - जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी।
  • 2008 - पेरिस की सरकार ने बांग्लादेश की विवादाग्रस्त लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया।
  • 2012- असम में भयावह बाढ़ ने विश्व प्रसिद्ध काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 13 गैंडों समेत 500 से अधिक वन्य प्राणियों को लील लिया।

8 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1991 - अनीता कुंडू - भारत की प्रसिद्ध पर्वतारोही हैं।
  • 1980 - चेतन आनंद - भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाडी हैं।
  • 1972 - सौरव गांगुली - भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान।
  • 1958 - नीतू सिंह - हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री।
  • 1949 - गेगोंग अपांग - अरुणाचल प्रदेश से भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1949 - वाई. एस. राजशेखर रेड्डी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री रहे।
  • 1946 - गिरिजा व्यास - राष्ट्रीय महिला आयोग की दो कार्यकाल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रही हैं।
  • 1939 - गंगा प्रसाद - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1937 - गिरिराज किशोर - हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक।
  • 1914 - ज्योति बसु - भारतीय मार्क्सवादी राजनितिज्ञ, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री।
  • 1912 - बनारसी दास - भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।
  • 1909 - विष्णु डे - ज्ञानपीठ पुरस्कार (1971) से सम्मानित बांग्ला साहित्यकार थे।
  • 1898 - पी. एस. कुमारस्वामी राजा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

8 जुलाई को हुए निधन

  • 2021 - वीरभद्र सिंह - हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।
  • 2020 - जगदीप - भारतीय सिनेमा के मशहूर हास्य अभिनेता थे।
  • 2018 - एम. एम. जेकब - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
  • 2007 - चन्द्रशेखर सिंह - भारत के 11वें प्रधानमंत्री।
  • 2003 - सुभाष मुखोपाध्याय - भारत के बांग्ला कवि और साहित्यकारों में से एक थे।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.