ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

इतिहास के पन्नों मेंः 12 मई

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 11, 2021

लेडी विद द लैंपः 12 मई 1820 को आधुनिक नर्सिंग आंदोलन की जन्मदाता फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म हुआ। सेवा और करुणा की प्रतिमूर्ति फ्लोरेंस नाइटिंगेल पूरी दुनिया में 'लेडी विद द लैंप' के नाम से मशहूर हैं। समृद्ध और उच्चवर्गीय ब्रिटिश परिवार में पैदा होने के बावजूद फ्लोरेंस ने सेवा का मार्ग चुना और परिवार की कड़ी नाराजगी के बावजूद उन्होंने अभावग्रस्त लोगों की सेवा का संकल्प लिया। 1844 में उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं को सुधारने का कार्यक्रम शुरू किया। उनका सबसे प्रमुख योगदान क्रीमिया युद्ध के दौरान रहा। 1854 में उन्होंने 38 महिलाओं का एक दल घायलों की सेवा के लिए तुर्की भेजा। कहते हैं कि रात में जब चिकित्सक चले जाते थे, तब फ्लोरेंस मोमबत्ती जलाकर घायलों की सेवा के लिए उपस्थित हो जातीं। फ्लोरेंस से ही महिलाओं को नर्सिंग के क्षेत्र में काम करने की प्रेरणा मिली। हालांकि घायलों की सेवा के दौरान उन्हें गंभीर संक्रमण भी हुआ लेकिन उनका हौसला कम नहीं हुआ। इस समय किए गए उनके उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए उन्हें लेडी विद द लैंप का खिताब दिया गया। 1859 में उन्होंने सेंट थॉमस अस्पताल में नाइटिंगेल प्रशिक्षण विद्यालय की स्थापना की और उन्होंने 'नोट्स ऑन नर्सिंग' नामक पुस्तक लिखी। 1869 में महारानी विक्टोरिया ने उन्हें रॉयल रेडक्रॉस से सम्मानित किया। उन्होंने ताउम्र नर्सिंग के कार्यों को बढ़ाने और उसे आधुनिक बनाने के लिए काम किया। 90 वर्ष की आयु में 13 अगस्त 1910 को उनका निधन हो गया।
 
अन्य अहम घटनाएंः
 
1459ः राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की।
 
1666ः पुरंदर की संधि के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज मुगल बादशाह औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे।
 
1784ः पेरिस समझता प्रभावी हुआ।
 
1847ः विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया।
 
1993ः हिंदी के मशहूर कवि शमशेर का निधन।
 
2008ः चीन के सिचुआन में भूकंप से 87 हजार लोगों की मौत। इसमें तीन लाख 74 हजार लोग घायल हुए।
 
2015ः नेपाल में आए भूकंप में 218 लोगों की मौत और 3500 से अधिक घायल।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.