ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

इजराइली डॉक्टरों ने जोड़ा 12 साल के बच्चे का सिर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 14, 2023

मुंबई, 14 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इजराइल में डॉक्टरों ने 12 साल के एक बच्चे के सिर को दोबारा जोड़ दिया है। द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, सुलेमान हसन का एक्सीडेंट हो गया था। वे साइकिल चलाते समय कार से टकरा गए थे जिसके बाद उनका सिर अंदरूनी तौर पर गर्दन से अलग हो गया था। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना पिछले महीने यानी जून की है, लेकिन डॉक्टरों ने जुलाई तक इस घटना को सार्वजनिक नहीं किया। डॉक्टर्स का कहना है कि सुलेमान हसन की रिकवरी किसी चमत्कार से कम नहीं थी क्योंकि उसके जीवित रहने की संभावना बेहद कम थी। सर्जरी कई घंटे चली। फिलहाल सुलेमान को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

तो वहीं, डॉक्टर्स ने बताया कि सर्जरी के दौरान उन्होंने सुलेमान के सिर को रीढ़ की हड्डी से जोड़ने के लिए रॉड, स्क्रू, प्लेट्स और बोन ग्राफ्ट्स का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि ये सर्जरी इसलिए संभव हुई क्योंकि सड़क हादसे में सुलेमान की मुख्य नसों को नुकसान नहीं हुआ था। इससे दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बना रहा। ऐसा नहीं होता तो ब्रेन डेड हो जाता और उसकी मौके पर ही मौत हो जाती। वहीं, सर्जरी करने वाले हादासाह मेडिकल सेंटर के डॉ. ओहद इनाव और डॉ. जिव आसा ने बताया कि सुलेमान को कोई न्यूरोलॉजिकल कमी या सेंसरी प्रॉब्लम नहीं है। उसके शरीर में किसी तरह की शिथिलता नहीं है और वो बिना मदद के चल सकता है। लेकिन कुछ समय तक उसे फिजियोथेरेपी दी जाएगी। जिसके बाद ही वो सिर और गर्दन को मूव कर सकेगा।

आपको बता दें, इस स्थिति को मेडिकल साइंस में इंटर्नल डिकैपिटेशन कहा जाता है। इंटर्नल डिकैपिटेशन में सिर, रीढ़ की हड्डी के ऊपरी हिस्से से अलग हो जाता है, लेकिन बहारी तौर पर चमड़ी से जुड़ा रहता है। दूसरे शब्दों में कहें तो यह ऐसी स्थिति है जब सिर को स्पाइनल कॉर्ड (रीढ़) के टॉप वर्टिब्रे से जोड़ने वाली मांसपेशियां जोर का झटका लगने पर फट जाती हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस तरह की चोट बहुत ही दुर्लभ है। रीढ़ की हड्डी में ऐसी चोट के मामले एक प्रतिशत से भी कम सामने आते हैं। हालांकि, इंटर्नल डिकैपिटेशन के मामलों की ज्यादा जानकारी नहीं है क्योंकि इससे पीड़ित 70 प्रतिशत लोगों की मौके पर ही या अस्पताल ले जाते समय मौत हो जाती है। फिलाडेल्फिया के चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल में हुई स्टडी के मुताबिक, 1983 से 2003 के बीच (17 सालों में) इंटर्नल डिकैपिटेशन के 16 मामले सामने आए।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.