ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में भेजी मिसाइलों से लैस पनडुब्बी, हमले की आशंका, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 12, 2024

मुंबई, 12 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में गाइडेड मिसाइलों से लैस​ पनडुब्बी और F 35C फाय​​​​​​टर जेट्स से लैस एयरक्राफ्ट कैरियर को रवाना किया है। ये फैसला इजराइल और ईरान के बीच जंग की बढ़ती आशंकाओं के मद्देनजर लिया गया है। ​इजराइली रक्षा मंत्री योअव गैलेंट और अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के बीच बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि अमेरिका, इजराइल की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले 1 अगस्त को वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 12 नए युद्धपोत तैनात किए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर बातचीत के दौरान इजराइल की रक्षा करने का वादा किया था। आपको बता दें, अमेरिका ने इजराइल के सपोर्ट और क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैनिकों की रक्षा के लिए हथियार भेजने का फैसला किया था। पिछले साल अक्टूबर में इजराइल-हमास जंग शुरू होने के बाद से ही मिडिल ईस्ट और भूमध्य सागर में अपने युद्धपोतों की संख्या बढ़ा दी थी। इस क्षेत्र में अमेरिका के 2 नेवी डिस्ट्रॉयर्स, USS रूजवेल्ट, USS बल्कली, USS वास्प और USS न्यूयॉर्क जैसे कैरियर्स मौजूद हैं। USS वास्प और न्यूयॉर्क को तनाव बढ़ने की स्थिति में इलाके से अमेरिकी सैनिकों को तुरंत वापस लाने के लिए तैनात किया गया है। इससे पहले 13 अप्रैल को भी जब ईरान ने इजराइल पर हमला किया था, तब अमेरिकी डिफेंस सिस्टम ने उसे इंटरसेप्ट कर दिया था।

अमेरिकी मीडिया हाउस एक्सिओस ने दावा किया है कि अगले दो दिन के अंदर ईरान, इजराइल पर हमला कर सकता है। ये हमला गुरुवार को इजराइल और हमास के बीच सीजफायर और बंधकों के लिए होने वाली डील से पहले हो सकता है। एक्सिओस ने ये दावा इजराइली इंटेलीजेंस से जुड़े दो लोगों के हवाले से किया है। इससे पहले पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र में ईरान के प्रतिनिधि ने कहा था कि हम समय पर जवाब देंगे और इस तरह से दिया जाएगा कि संभावित सीजफायर को कोई नुकसान न पहुंचे। जर्मन एयरलाइन कंपनी लुफ्थांसा ने इजराइल, ईरान और लेबनान के लिए फ्लाइट्स पर लगी रोक आगे बढ़ाया दिया है। अब लुफ्थांसा ने 21 अगस्त के लिए सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। साथ ही लुफ्थांसा ने ईरान और इराक के एयरस्पेस का इस्तेमाल करने से भी मना किया है। इससे पहले भारतीय एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया भी अनिश्चित काल के लिए इजराइल की तरफ जाने वाली फ्लाइट्स को रद्द कर चुकी है।

वहीं, ईरान और इजराइल में बढ़ते जंग के खतरे के बीच, चीन ने ईरान का समर्थन किया है। रविवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने ईरानी कार्यवाहक विदेश मंत्री अली बघेरी कानी से फोन पर बात की। बातचीत के दौरान वांग यी ने कहा कि चीन, ईरान का उसकी संप्रभुता की रक्षा करने के लिए समर्थन करता है। वांग यी ने ईरान में हमास चीफ हानियेह पर हुए हमले की निंदा भी की। चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि हमास चीफ की हत्या ने ईरान की संप्रुभता का उल्लंघन किया है। इससे क्षेत्रीय स्थिरता को खतरा बढ़ा है। पिछले महीने 31 जुलाई को ईरान में हमास चीफ हानियेह की हत्या कर दी गई थी। ईरान के मुताबिक हानियेह पर कम दूरी की मिसाइल से हमला किया गया था।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.