ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

अपने एक्स के साथ वापिस फिर से रिश्ता जोड़ने से पहले रखे इन चीजों का ध्यान

Photo Source :

Posted On:Friday, April 16, 2021

कई बार होता है की आप अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड से रिश्ता टूटने के बाद भी उनको भुला नहीं पाते। आप दोनों के बीच कुछ न कुछ जरूर होता है जो आपको बाँध कर रखता है और इस वजह से आप अपने रिश्ते को दूसरा चांस देना चाहते है। 
हम सभी लोग अपने जीवन में एक कम्पैनियन चाहते है और कई बार मन करता है की अपने एक्स के साथ ही फिर से रिश्ता जोड़ ले। हालांकि दिल घबराता है उसी रिश्ते में फिर से जुड़ते हुए लेकिन बहुत बार देखा गया है की सेकंड चांस देने से रिश्ता मजबूत हो जाता है। 
 
आज हम आपके लिए लेकर आये है कुछ ऐसी बातें जो आपको ध्यान में रखनी चाहिए अगर आप अपने एक्स के साथ फिर से रिश्ते में जुड़ने जा रहे हो। 
 
1. अपने पास्ट को पीछे छोड़ दे 
आप दोनों के बीच पहले जो भी हुआ था जिस कारण से रिश्ता टूटा था उसको फिर से अपने रिश्ते के बीच लेकर ना आये। पुरानी बीती बातों को भुलाकर ही रिश्ते को फिर से शुरू करे। 
 
2. विश्वास बहुत जरूरी 
अगर आप अपने रिश्ते को फिर से जोड़ना चाहते है तो आपको ध्यान रखना होगा की आप उन पर विश्वास कर सकते है। अगर कोई बात है जो अभी भी आपके दिल में है और जिस से आपका विश्वास टूटा था , उस बात को अच्छे से क्लियर करके ही आगे बढे। 
 
3. गलती न दोहराएं 
आपको मालूम होगा की पिछली बार ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से आप दोनों अलग हुए। इस बार अगर आप अपने रिश्ते को फिर से चांस दे रहे है तो ध्यान में रखें की आप दोनों वह गलती दोबारा ना दोहराये। जो चीज भी आप दोनों के बीच डिफरेंस पैदा कर सकती है , उस से अपने आप को पूरी तरह से दूर रखे। 
 
4. पहले खुलकर बात करे 
रिश्ते में दोबारा जाने से पहले आप अपने पार्टनर से उनके दिल की बात भी जाने  . ऐसा न हो की आप अभी भी रिश्ते को पहले की तरह समझ रहे है और आपका पार्टनर मूव ऑन  कर चुका  है। इसलिए बेहतर यही होगा की आप रिश्ते को फिर से शुरू करने से पहले एक दूसरे के दिल का हाल अच्छे से जाने। 
 
5. अपने दोस्तों और परिवार वालो से करें बात 
जब आपका रिश्ता पहली बार टूटा था तो जिसने भी आपको संभाला या आपकी हालत देखि आप उस इंसान से जरूर एक बार बात करे। उनसे अच्छे से बात करके ही कोई भी डिसीजन ले। 


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.