ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

आखिर क्या होता है खुशहाल कपल की खुशियों का राज़ ?

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 13, 2021

हर कपल एक दूसरे से अलग होता है। हर किसी की परफेक्ट डेट की परिभाषा अलग होती है। कुछ लोग क्वाइट डिनर में ख़ुशी ढूंढ़ते है तो कुछ एक साथ रोमांटिक फिल्म देखकर. लेकिन हर कपल सिर्फ एक ही चीज को ढूंढ रहा होता है और वह है : खुशियों की चाबी।  हर कपल चाहता है की वह मिलकर खुश रहे। आज हम आपको बताने वाले है खुशहाल कपल्स के कुछ राज़ जिन्हे अपनाकर आप भी अपनी खुशियों की चाबी को ढूंढ सकते है :
 
1. हमेशा एक दूसरे को 'हेलो' और 'गुडबाय' कहना 
एक रिसर्च के हिसाब से जो कपल हर दिन एक दूसरे को उठते ही ग्रीट करते है और कही जाने से पहले ग्रीट करते है , वे एक दूसरे के साथ काफी खुश रहते है। इसका मतलब है वह एक दूसरे के रिश्ते को फॉर ग्रांटेड नहीं ले रहे है और वह एक हेलो और गुडबाय से जताते है की हम तुम्हारे पास है। 
 
2. पूरे दिन एक दूसरे के टच में रहना 
कपल जो एक दूसरे के साथ दिन भर कांटेक्ट में रहते है वे औरों के मुकाबले ज्यादा खुश रहते है। किसी के साथ टच में रहने का मतलब है की आप उसको  महसूस करवा रहे है की आप उसके बारे में सोच रहे है। दूसरे पार्टनर को फील करवा रहे है की आप उनकी जिंदगी में कितनी अहमियत रखते हैं। 
 
3. एक दूसरे के साथ वन ऑन वन टाइम स्पेंड करना 
जो कपल भले ही अपनी लाइफ में कितना बिजी क्यों न हो लेकिन अपने पार्टनर के साथ दिन में सिर्फ 15 मिनट ही सही लेकिन यह वक़्त जरूर बिताते है। वह एक दूसरे को दिखाते है की भले ही लाइफ में कितने ही काम हो लेकिन उन दोनों का साथ भी बहुत जरुरी है।   उनका जीवन खुशियों से भरपूर रहता है। 
 
4. एक साथ हँसते हो 
हैप्पी कपल एक दूसरे के साथ हंसना जानते है। वे किसी भी बात पर एक साथ हंस सकते है। एक दूसरे के साथ मस्ती मजाक करके अपना समय बिताते है। ऐसे लोगों को एक दूसरे के अलावा किसी और की जरुरत ही महसूस नहीं होती है। वे एक साथ रहकर ही अपनी ज़िन्दगी ख़ुशी ख़ुशी बिता सकते हैं। 
 
5. एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट करते है 
खुशहाल कपल की एक पहचान होती है वे अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाना जानते है। एक दूसरे को रेगुलर कॉम्पलिमेंट देकर आप दूसरे का कॉन्फिडेंस बढ़ाते है। आप अगर अपने पार्टनर को कॉम्पलिमेंट देते है तो उसे महसूस होता है की आप उसको नोटिस कर रहे है। ऐसे रिश्ते में हमेशा पाजिटिविटी रहती है। 
 
6. एक साथ बेड पर जाना 
आज के सोशल मीडिया के ज़माने में अक्सर ऐसा होता है एक पार्टनर सो जाता है और दूसरा अपने फ़ोन में व्यस्त होता है। लेकिन एक खुशहाल जीवन जीने के लिए दोनों पार्टनर को एक साथ बेड पर जाना चाहिए। सोने से पहले आपके आखरी विचार एक दूसरे के बारे में होने चाहिए। इस से रिश्ते में सिक्योरिटी बढ़ती है। 


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.