ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

हनीमून फेज ख़त्म होने के बाद भी रिश्ते में स्पार्क कैसे रखे

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 14, 2021

किसी भी रिश्ते की शुरुआत में सब कुछ अच्छा लगता है। अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना , उसके साथ घूमना फिरना सब कुछ। लेकिन धीरे धीरे जब रिश्ते का हनीमून फेज खत्म होता है सब कुछ बदलने लगता है। आपको अपने पार्टनर में गलतियां दिखनी शुरू हो जाती है और रिश्ते का स्पार्क धीरे धीरे कम हो जाता है। आज हम आपको बताने वाले है कैसे आप अपने रिश्ते में हमेशा स्पार्क बनाकर रख सकते है :
 
1. हमेशा एक दूसरे से कम्यूनिकेट करे 
एक हेल्दी रिश्ते की पहचान होती है एक दूसरे से बात करना। अक्सर हम अपनी फीलिंग्स को दबाने लगते है और अगर पार्टनर से  प्रॉब्लम होने लगती है तो हम बताते नहीं है। इसकी वजह से रिश्ते में दूरियां आनी शुरू हो जाती है। उस से आपका वातावरण नेगेटिव होने लगता है। इस वजह से आपको हमेशा अपने पार्टनर के साथ अपनी कम्युनिकेशन पूरी रखनी चाहिए। 
 
2. लड़ाई झगड़ो को तभी खत्म करे 
लड़ाई झगड़े हर रिश्ते में होते है। भले ही आप कितनी ही कोशिश करके उन्हें इग्नोर नहीं कर पाते लेकिन आपको अपने झगड़ो को तभी के तभी खत्म करना चाहिए। अपने झगड़ो को तभी खत्म करके बात को भूल जाना चाहिए। कभी भी अपने पार्टनर को उस झगडे के साथ सोने न दे। बल्कि तभी बात करो और बात को खत्म करे। इस से आपके रिश्ते में दरार कभी नहीं आएगी। 
 
3. एक दूसरे को ध्यान से सुनिए 
अपने पार्टनर को हमेशा सुने। हर इंसान को बोलने का मौका मिलना चाहिए और बहुत ही शांत तरीके से अपने पार्टनर की हर बात को सुने। आराम से सुनने से आप दूसरे इंसान को दिखाते है की उसकी बात भी कितनी इम्पोर्टेन्ट है। एक दूसरे को सुनकर अच्छे से किसी भी प्रॉब्लम का सलूशन निकाला जा सकता है। 
 
4. सोशलाइस करे 
हमेशा ही एक दूसरे के साथ रहने  और घूमने से आप बोर हो जाते है। इसलिए आपको एक कपल के तौर पर दूसरे लोगों से भी मिलना चाहिए। दूसरे लोगों के साथ मिलकर आप और एन्जॉय करते है और आपके रिश्ते में भी वह बोरियत नहीं आती है। 
 
5. घर का काम मिलकर करे 
अक्सर देखा गया है कि घर का काम का सारा बर्डन एक ही पार्टनर पर आता है। ऐसा करने से वह पार्टनर काफी प्रेशर फील करता है और अगर दोनों मिलकर घर का काम करते है तो दोनों के बीच प्यार बना रहता है और आप अपने पार्टनर की इम्पोर्टेंस पहचान पाते है। 


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.