ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

2022 तक फ़ाइज़र कंपनी 300 करोड़ कोरोना वैक्सीन खुराक का उत्पादन करेगी , सभी को लगेगा टीका

Photo Source :

Posted On:Friday, April 9, 2021

कोरोना वायरस की वजह से पूरा विश्व एक जुट हो गया है।  जिस तेजी से कोरोना वायरस बढ़ रहा है उसी तेजी से उसकी वैक्सीन का उत्पादन भी किया जा रहा है। हर देश अपनी जनता की जान बचाने के लिए कोरोना वैक्सीन के उत्पादन  में लगा है या फिर वैक्सीन को इम्पोर्ट किया जा रहा है। जल्द से जल्द सभी देश चाहते है की उनकी देश की जनता को वैक्सीन लगे और इस महामारी का खतरा उनके सर से ख़त्म हो। 
 
वैक्सीन की लगातार बढ़ती मांग की वजह से जर्मनी की कंपनी बायो एनटेक  और अमेरिका की कंपनी फ़ाइज़र बहुत तेजी से वैक्सीन बनाने में लगे है। अब सुनने में आ रहा है कि 2022 तक फ़ाइज़र कंपनी ने 300 करोड़ खुराक बनाने का लक्ष्य रखा है जिस से ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा सके। यह खबर पूरे विश्व के बेहतर के लिए बहुत अच्छी खबर है। 
 
भारत में भी 1 मार्च से वैक्सीनेशन  का दूसरा चरण शुरू हो गया है और लोगों को तेजी से टीके लगाए जा रहे हैं। 1 अप्रैल से सरकार ने टिका लगवाने की उम्र 45 साल से ऊपर की कर दी है और अब बहुत तेजी से लोगों को वैक्सीनेशन का टीका लगाया जा रहा है। 
 
भारत  ने कई देशों को वैक्सीन भेजी है। ईरान में भी कोविरान वैक्सीन बनायीं गयी है जिसका अब तेजी से इस्तेमाल किया जाएगा और लोगों को मई के महीने से टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। 
 
विश्व भर में अब तक अमेरिका, ब्राजील और भारत में कोरोना का केहर काफी बड़ा हुआ है और इसी वजह से बहुत तेजी से इन देशों में लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा हैं.
 
दुनिया भर  में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या अब तक 13   करोड़ 45  लाख हो चुकी है और लगभग 29  लाख लोगों की कोरोना की वजह से मृत्यु हो गई हैं। वैज्ञानिकों का मानना है की कोरोना की तीसरी या चौथी लहर भी आ सकती है इसलिए हर देश को अभी पूरी सावधानी बरतनी होगी। कोई भी लापरवाही एक बार फिर से सभी देशों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। 
 
जिस हिसाब से कोरोना वैक्सीन को लेकर दुनिया भर में काम चल रहा है आशा की जा रही है कि जल्द से जल्द इस महामारी से लोगों को बचाया जा सकेगा। पर तब तक सबको ध्यान रखना चाहिए कि बिना मास्क के कहीं बाहर न निकले और सोशल डिस्टन्सिंग का पूरा ध्यान रखें। 


BV TEAM


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.