ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

मड थेरेपी (Mud Therapy) करना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक; जानिए उसका तरीका और फायदे

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 14, 2021

मुंबई, 14 अगस्त, २०२१ पिछले कुछ सालों  से मड थेरेपी (Mud therapy) की चर्चा काफी ज़ोरों पर है और इसकी वजह है कई सेलिब्रिटीज मड थेरेपी करवाते वक़्त अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते है। वैसे देखा जाये तो मड थेरेपी वर्षों पुरानी थेरेपी है लेकिन इसके बारे में ज्यादा जानकारी आम लोगों को अभी भी नहीं है। आइये आज आपको मड थेरेपी और इससे होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

क्या है मड थेरेपी -

साधारण भाषा में मिट्टी से शरीर पर लेप को मड थेरेपी कहा जाता है। नेचुरोपैथी यानी प्राकर्तिक चिकित्सा में मिट्टी की पट्टी या मिट्टी के लेप के ज़रिये कई रोगों का इलाज किया जाता है। इस थेरेपी के ज़रिये मिट्टी को शरीर के किसी एक हिस्से या पूरे शरीर में इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो इस थेरेपी के ज़रिये कई रोगों का इलाज किया जाता है लेकिन स्किन रिलेटिड प्रॉब्लम्स और डिप्रेशन को दूर करने में मड थेरेपी काफी कारगर मानी जाती है। इस मिट्टी की ख़ास बात ये होती है कि ये पूरी तरह से केमिकल फ्री और साफ़ होती है।

मड थेरपी के लिए ख़ास तरह की मिट्टी को जमीन के लगभग चार-पांच फिट नीचे से निकाला जाता है। जानकारी के अनुसार इस मिट्टी में एक्टिनोमाइसिटेस नाम का जीवाणु पाया जाता है। जो कि मौसम के अनुसार अपना रूप बदलता है और जब ये पानी के साथ मिल जाता है तो इसमें कई तरह के बदलाव होते हैं। इसी की वजह से मिट्टी के गीले होने पर इसमें मनमोहक ख़ुश्बू भी महसूस होती है।

मड थेरेपी इन रोगों में  है फायदेमंद -

संशोधन के मुताबिक  मड बाथ लेने से पाचन शक्ति में सुधार आता है। आंतों की गर्मी दूर होती है। डायरिया और उल्टी जैसी दिक्कत दूर होती है। साथ ही ये कब्ज़, फैटी लीवर, कोलाइटिस, अस्थमा, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, डायबिटीज, माइग्रेन और डिप्रेशन जैसी दिक्कतों को दूर करने में भी मदद करती है।

मड थेरेपी से स्किन की ये दिक्कतें होती हैं दूर -

मड बाथ थेरेपी लेने से स्किन रिलेटेड जिन दिक्कतों को दूर किया जा सकता है। उनमें झुर्रियां, मुंहासे, त्वचा का रूखापन, दाग-धब्बे, सफ़ेद दाग, कुष्ठ रोग, सोरायसिस और एक्जिमा जैसी कई और दिक्कतें भी शामिल हैं। इसके साथ ही मड थेरेपी लेने से स्किन में ग्लो बढ़ता है, स्किन में कसाव आता है और स्किन सॉफ्ट भी होती है।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.