ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

आप नियमित रूप से नाइट शिफ्ट में काम कर रहे है तो इन तरीकों से करें अपने स्वास्थ्य की देखभाल

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 14, 2021

मुंबई, १ अगस्त, २०२१ आजकल पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी नाइट शिफ्ट  में काम करती हैं। अपने करियर में आगे बढ़ने और तरक्की के लिए यह जरूरी भी है।हालां‍कि कई बार लंबे समय तक नाइट शिफ्ट करने से जहां जीवन शैली में बदलाव आता है, वहीं खान-पान पर पूरा ध्यान न दिए जाने से भी सेहत पर उसका बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं होने का खतरा रहता है। मगर अपने लाइफस्‍टाइल में कुछ बदलाव करके और कुछ तरीके अपना कर आप सेहत को बेहतर बनाए रख सकते हैं -

१. जंक फूड से दूरी बरतें  - अगर आप नाइट शिफ्ट में काम करते हैं तो एक बार में ज्यादा खाने की बजाय थोड़ी थोड़ी देर में और खासकर रात के समय हल्का खाना ही खाएं। साथ ही रात में जंक फूड, ज्यादा तला भुना खाना खाने से भी बचें। इससे आंखें नींद से बोझिल नहीं होंगी और सेहत भी दुरुस्‍त रहेगी। 

२. ज्‍यादा चाय कॉफी न पिएं - रात में जागते रहने के लिए अक्‍सर लोग चाय या कॉफी का सहारा लेते हैं। मगर इससे बचें क्योंकि इसके ज्‍यादा सेवन से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इसकी बजाय पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. शरीर में पानी की कमी न होने दें, ताकि आप फिट रहें। 

३. पर्याप्त  मात्रा  में  नींद लें - अगर आप रात की शिफ्ट में काम करते हैं तो दिन में भरपूर नींद जरूर लें। नींद की कमी से आपको काम के समय नींद आएगी। इससे आप रात में पूरी फुर्ती के साथ एक्टिव रहेंगे और शरीर को थकान भी महसूस नहीं होगी। 

४. डाइट में फल करें शाम‍िल - अपने खान-पान  में फल और ड्राइ फ्रूट्स जरूर शाम‍िल करें। रात की शिफ्ट में काम करने वाले लोगों के लिए फलों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।  इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। ५. एक्‍सरसाइज करना  है जरूरी - भले ही आप नाइट शिफ्ट करते हों और इस वजह से सुबह एक्‍सरसाइज आदि न कर पाते हों, मगर दिन के कम से कम 30 म‍िनट एक्‍सरसाइज, योग के लिए जरूर तय करें। क्‍योंकि अक्‍सर नाइट शिफ्ट में काम करने से दिन की शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती है। ऐसे में इससे कई बार सेहत संबंधी कई समस्‍याएं हो सकती हैं।  


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.