ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

अधिक पका हुआ केला (Overripe Banana) खाना आपके सेहत के लिए हानिकारक; जानिए इसके साइड इफेक्ट्स

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 29, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, २९ सितम्बर, २०२१    केला दूसरे फलों की तुलना में बहुत ही सस्ता फल होता है और इसे खाने के फायदे भी कई होते हैं। केले में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। स्पोर्ट्स एक्टिविटी के दौरान आपने खिलाड़ियों को केला खाते देखा होगा। दरअसल, केला शरीर को तुरंत एनर्जी से भर देता है। इसमें सबसे अधिक पोटेशियम, फोलेट, फाइबर होता है। पेट के लिए केला बहुत ही हेल्दी फल माना गया है। अक्सर लोग केला खरीद कर ले आते हैं, लेकिन जल्दी नहीं खाने से ये रखे-रखे बहुत ज्यादा गल-पक जाते हैं। बहुत अधिक पका हुआ केला खाना भी सेहत के लिए सही नहीं होता है। हम आपको बताते हैं कि किस तरह के केले का सेवन नहीं करना चाहिए - 

बहुत अधिक पके हुए केले ना खाएं – 

आप मार्केट से साफ-सुथरा पीले रंग का केला लेकर आए, लेकिन कुछ ही दिनों में वे रखे-रखे गल गया और उसके छिलके भी भूरे-काले रंग के नजर आने लगे, तो समझ लें कि यह बहुत ज्यादा पक चुका है। बहुत अधिक पका केला में स्टार्च की मात्रा कम हो जाती है। धीरे-धीरे स्टार्च शुगर में बदल जाता है। अधिक शुगर युक्त केला खाने से डायबिटीज में नुकसान पहुंचा सकता है।

पके केले में फाइबर होता है कम – 

जब केला बहुत अधिक गल-पक जाता है, तो उसमें फाइबर की मात्रा भी कम हो जाती है। जो बिल्कुल पीले और कम पके केले होते हैं, उनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। पके हुए केले में अन्य पोषक तत्व, विटामिंस भी कम पाए  जाते हैं। यदि रक्त में ग्लूकोज का लेवल कम है, तो उसे बढ़ाने के लिए पका हुआ केला खा सकते हैं।

पीले रंग के पर्याप्त पके केले हैं बेस्ट ऑप्शन – 

केला खाना है तो ना बहुत कच्चा और ना ही बहुत पका हुआ खाएं। पीले रंग के छिलके वाले टाइट केला बेस्ट होता है। इनमें सभी पोषक तत्व भी मौजूद रहते हैं। खाने में इसका स्वाद भी मीठा और स्वादिष्ट होता है।

हरे छिलके वाले कच्चे केले जरूर खाएं – 

ये थोड़े कम पके होते हैं, पर सेहत के लिए इन्हें भी अच्छा माना गया है। इनमें शुगर की मात्रा बहुत अधिक नहीं होती है। जिन लोगों को अपना वजन कम करना है, वे इस तरह के केले का सेवन कर सकते हैं। इसे खाने पर पेट भरा हुआ महसूस होता है। यह पेट के लिए भी हेल्दी होता है। एक्सपर्ट अक्सर कच्चा केला खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि ये पेट को साफ करता है, पाचन को दुरुस्त करता है। कब्ज की समस्या दूर होती है। हरे केले का भरता, सब्जी आदि लोग खाते हैं।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.