ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

एलोवेरा (Aloe vera) का इस्तेमाल आपके त्वचा और शरीर के लिए अत्यंत गुणकारी; जानिए इसके कुछ अद्भुत फायदे

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 14, 2021

मुंबई, १४ अगस्त, २०२१ आमतौर पर एलोवेरा (Aloe Vera) जेल का प्रयोग सनबर्न (Sunburn) या स्किन रैशेज़ (Skin Rash) को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है।  लेकिन अगर इसके अन्‍य फायदों को देखें तो आपके गार्डन में रखा यह मोटे पत्‍ते वाला पौधा दरअसल कई औषधीय गुणों से भरा है।

इतिहास में जाएं तो नॉर्थ अफ़्रीका, साउदर्न यूरोप और इजिप्‍ट से इसका पुराना नाता रहा है जहां इसका औषधीय रूप में इस्‍तेमाल किया जाता था। आज इसे दुनियाभर में प्रयोग किया जा रहा है। अगर इसके उपयोग की बात करें तो आज के मेडिकल फील्ड में इसे हार्ट बर्न से लेकर ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके गुणों पर आज भी कई तरह के शोध दुनियाभर में चल रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि एलोवेरा हमारे लिए कितना फायदेमंद है

१. ब्‍लड शुगर रखता है कम - एक स्टडी के मुताबिक, अगर आप टाइप टू डायबिटीज के पेशेंट हैं और रोजाना दो टेबलस्पून एलोवेरा जेल का सेवन करते हैं तो यह आपके ब्लड शुगर को कम करने में सक्षम है। लेकिन अगर आप पहले से दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो बिना डॉक्टर के सलाह के इसका प्रयोग ना करें, वरना आपका ब्‍लड शुगर जरूरत से ज्‍यादा लो हो सकता है जो खतरनाक है। 

२. स्किन को रखता है हाइड्रेटेड - एलोवेरा जेल का प्रयोग स्किन केयर में भी किया जा रहा है। यह त्वचा  को बेदाग बनाने के साथ साथ हाइड्रेट भी रखता है।  इसके अलावा, इसमें हीलिंग इफेक्ट होने की वजह से यह स्किन पर होने वाली किसी भी तरह के रैश को ठीक कर सकता है। यह सन बर्न के प्रभाव को कम करने में भी बहुत इफेक्टिव है। 

३. डैंड्रफ करता है दूर - एलोवेरा में एंटी फंगल और मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टीज होती है। जिससे अगर इसे बालों की जड़ों पर लगाया जाए तो यह डैंड्रफ को दूर कर सकता है। यह बालों को नॉरिश भी करता है। 

४. लीवर और कब्ज में भी फायदेमंद - एलोवेरा जूस को पीने से बॉडी डिटॉक्‍स होता है जिससे लिवर का फंक्शन ठीक रहता है। इसके अलावा, अगर आप रोज एलोवेरा जूस का सेवन करें तो ये कब्ज में भी आराम देता है। 

५. माउथ वॉश की तरह प्रयोग - एक  रिसर्च  के मुताबिक, देखा गया कि कैमिकल बेस्‍ड माउथ वॉश की तुलना में ऐलोवेरा जेल अधिक सुरक्षित और प्रभावशाली है। इस एलोवेरा प्‍लांट में नेचुरली विटामिन सी होते हैं जो कई तरह के जर्म को मुंह से दूर रखते हैं। यह मसूंडों में दर्द, सूजन और खून के बहाव को भी रोक सकता है। 

६. हार्ट बर्न से रिलीफ -  गैस्‍ट्रोएसोफेजल रिफ्लक्‍स डिजीज (Gastroesophageal reflux disease) एक पाचन तंत्र से संबंधित समस्या है जिसकी वजह से हार्ट बर्न होता है। कुछ सालों  पहले  एक समीक्षा में यह पाया गया कि अगर भोजन के समय १  से ३  औंस एलोवेरा जेल का सेवन किया जाए तो हार्ट बर्न की समस्‍या नहीं होती। इसके प्रयोग से पाचन से संबंधित अन्‍य समस्‍याएं भी ठीक रहतीं हैं। 


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.