ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

यहां निकली एग्जीक्यूटिव सहित कई पद पर वैकेंसी, इस दिन से कर पाएंगे आवेदन

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 4, 2023

बीईएमएल द्वारा एक भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। जिसके अनुसार संस्थान में एग्जीक्यूटिव समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। इस अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक साइट bemlindia.in पर जाकर भर्ती अभियान के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए 100 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। जिसमें अधिकारी, सहायक अधिकारी, महाप्रबंधक और अन्य पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने की योग्यता अलग-अलग तय की गई है। 

इतनी मिलेगी सैलरी

भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के आधार पर 30 हजार रुपये से तीन लाख रुपये तक वेतन दिया जाएगा.

कितनी होगी फीस?

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस अभियान के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। इस बीच, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 02 नवंबर, 2023
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि- 06 नवंबर, 2023
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 20 नवंबर, 2023

कैसें करें आवेदन ?

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाएं। इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर करियर बटन पर क्लिक करें और कार्यकारी भर्ती के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर उम्मीदवार आवश्यक विवरण पढ़ें और पद के अनुसार आवेदन करें।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.