ताजा खबर

बीजेपी नेताओं से बोले प्रदेशाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करो, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 22, 2025

मुंबई, 22 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा, मैं जनप्रतिनिधियों से एक निवेदन करना चाहता हूं। मेरे कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करने का काम आपका है। आप सभी मेरे कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करो। क्योंकि आपके काम की सीआर कार्यकर्ता ही भरेंगे। इस बात का बुरा मत मानना। इस दौरान भाजपा प्रदेशअध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा, आज यहां पार्टी के सभी पदाधिकारी बैठे हैं। मैं आप सभी से कहना चाहूंगा आपको मिला पद नहीं बल्कि, दायित्व है। इसका उपयोग आपको भारतीय जनता पार्टी की शक्ति को बढ़ाने के लिए करना चाहिए। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। अपनी सरकार सबसे अच्छी सरकार है। आपके इलाके में भी जानता आपको आदर देती है, क्योंकि आपकी सरकार है। इसलिए सरकार की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए आपको अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

राठौड़ ने कहा, मैं जनप्रतिनिधियों से आज एक बात कहना चाहता हूं। यह सभी कार्यकर्ता ही हैं, जिन्होंने आपको इस मुकाम तक पहुंचाया है। यह वह कार्यकर्ता है। जो आपके लिए बूथ पर संघर्ष करते हैं। कई बार इन्हें आपके लिए लड़ते-लड़ते मुकदमे तक झेलने पड़ते हैं। बरसों मुकदमें चलते हैं। यह कार्यकर्ता अपना सब कुछ आप पर समर्पित कर देता है। इसलिए इस कार्यकर्ता के सम्मान की रक्षा करना जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा, मैं आप सभी लोगों से यह भी कहना चाहूंगा कि समय निकलते देरी नहीं लगती है। सवा साल का वक्त निकल चुका है। अब पौने चार साल का ही वक्त बचा है। मदन राठौड़ ने कहा, हमारे मुख्यमंत्री कभी किसी को निराश नहीं करते हैं। कोई रात को भी कुछ विकास के लिए मांग कर जाता है। उसे देने के लिए मुख्यमंत्री तैयार खड़े रहते हैं। इन्होंने राजस्थान के विकास के लिए अब तक 35 लाख करोड़ रुपए के MOU कर लिए हैं। अभी बीते दिनों मुख्यमंत्री एक दिन के लिए दिल्ली गए थे। उस एक दिन में 20 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि राजस्थान के लिए लेकर आ गए हैं। राठौड़ ने कहा कि मैं जनप्रतिनिधियों से एक निवेदन करना चाहता हूं। मेरे कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करने का काम आपका है। आप सभी मेरे कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करो। क्योंकि आपके काम की सीआर कार्यकर्ता ही भरेंगे। इस बात का बुरा मत मानना।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, जो पार्टी के लिए दिन रात काम करता है। उनके लिए मैंने मंत्री विधायकों को कहा था कि होली पर कार्यकर्ताओं के बीच जाये और उनसे मिले। ये बीजेपी कि ही रचना है, जो त्योहार पर कार्यकर्ताओं के बीच जाते हैं। ये परम्परा अब दूसरे दल भी अपनाने लगा है। उन्होंने कहा, 30 मार्च को नया साल आने वाला है। अब राजस्थान प्रगति पर लगातार आगे बढ़ रहा है। राजस्थान दिवस पर इस बार 7 दिन के कार्यक्रम बनाए हैं। 25 मार्च राजस्थान दिवस को लेकर कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रम में हर जिले में कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा, सरकार आने के बाद जो 6 महीने के लिए बजट दिया था, वो भी ऐतिहासिक था। उसमें सबका ध्यान रखा था। विधानसभा में कांग्रेस ने कहा कि राइजिंग राजस्थान तो हमने भी किया था। मैंने कहा हां किया था, अंतिम साल में, 12,000 करोड़ के MOU किए और 20 फीसदी भी जमीन पर नहीं आए। हमने 35 लाख करोड़ के MOU किए है। जिनमें से 3 लाख करोड़ रुपए के MOU जमीन पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यमुना जल समझौता किया। देवास से जो पानी अरब सागर जाता था। हम उस पानी को लेकर आए हैं। रावतभाटा से जो पानी चंबल में बहकर जाता था। उसका DPR बनकर हमने काम शुरू किया है। इससे एक नहीं 2 - 2 बीसलपुर बांध भर जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान कि MSP से लेकर तमाम कार्य किए जा रहें हैं। अलग से बुकलेट बनाई है। लघु किसानों के लिए भी काम किया जा रहा है। बैल से काम करने वाले किसान को 20,000 की आर्थिक मदद दी जाएगी। 5000 गांवों को BPL मुक्त करेंगे। 300 करोड़ का इसके लिए बजट रखा है। राजस्थान में 45,000 गांव हैं, इन सबको गरीबी मुक्त करने का काम करना है।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.