ताजा खबर
बाढ़ या सूखा? सिंधु जल संधि खत्म होने से पाकिस्तान को 5 नुकसान, भारत का बड़ा फायदा; 4 पॉइंट में जाने...   ||    पहलगाम हमले में Hamas के 3 टॉप कमांडर शामिल, दावा- पाकिस्तान में हैं एक्टिव   ||    LoC पर पाकिस्तान के हर वार पर पलटवार कर रही इंडियन आर्मी, आज फिर दिया जवाब   ||    पाकिस्तान से भारत का Revenge प्लान तैयार है क्या? जानें भारतीय सेना दुश्मन को कैसे दे सकती है मुंहतो...   ||    पाक की एक और नापाक हरकत…कैप्टन अभिमन्यु का फोटो दिखा दी मारने की धमकी   ||    पाकिस्तानी सेना के 10 जवानों को मारने का दावा, BLA आर्मी ने शेयर किया वीडियो   ||    न डरेंगे न कश्मीर छोड़कर जाएंगे…आतंकी हमले के बाद भी पहलगाम में रुककर टूरिस्टों ने दिखाई दिलेरी   ||    UPI ID भी अपनों से कर सकेंगे शेयर, क्या है यूपीआई सर्किल, जिससे होगा ये आसान   ||    कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी क्या? पाकिस्तान के खिलाफ धड़ाधड़ 5 फैसले   ||    पाकिस्तान से चुन-चुन कर बदला लेंगे, भारत ने किया ‘मिसाइल परीक्षण’   ||    पाकिस्तान से भारत का Revenge प्लान तैयार है क्या? जानें भारतीय सेना दुश्मन को कैसे दे सकती है मुंहतो...   ||    रोजगार मेले में 51000 युवाओं को मिलेगी जॉब, PM मोदी आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र   ||    26 अप्रैल का ऐतिहासिक महत्व: दुनिया की बदलती तस्वीर का गवाह बना यह दिन   ||    Fact Check: लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के नाम से शेयर किया जा रहा फर्जी वीडियो, फैक्ट चेक में दावा निकला ...   ||    Fact Check: लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के नाम से शेयर किया जा रहा फर्जी वीडियो, फैक्ट चेक में दावा निकला ...   ||    Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ गुफा के दर्शन सबसे पहले किसने किए थे?   ||    IPL 2025: CSK की हार पचा नहीं सकीं एक्ट्रेस श्रुति हासन, लाइव मैच में निकले आंसू, VIDEO वायरल   ||    स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने उठाया बड़ा कदम, इस टूर्नामेंट से वापस लिया नाम   ||    India vs Pakistan: ‘हम भी भारत में नहीं खेलना चाहते’, टेंशन के बीच पाकिस्तान की खिलाड़ी ने दिखाई हेक...   ||    बाजार तक पहुंची LOC की आंच, सेंसेक्स 600 पॉइंट्स लुढ़का, आगे का क्या अनुमान?   ||    +++ 

पीएम मोदी 3 दिन के ओडिशा दौरे पर कहा, ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में जीत कार्यकर्ताओं का सामर्थ्य, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, November 29, 2024

मुंबई, 29 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 3 दिन के ओडिशा दौरे पर हैं। भुवनेश्वर में उन्होंने कार्यकार्ताओं को संबोधित किया और हालिया विधानसभा चुनावों और उपचुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय उन्हें दिया। पीएम ने कहा कि पहले भाजपा ने ओडिशा में जीत दर्ज की, फिर हरियाणा और फिर महाराष्ट्र में। ये भाजपा की विशेषता है और भाजपा कार्यकर्ताओं का सामर्थ्य है। यह पहला मौका है जब कोई PM राज्य में 3 दिन तक रुकेगा। PM मोदी भुवनेश्वर के लोकसेवा भवन कन्वेंशन सेंटर में 30 नवंबर और 1 दिसंबर को होने वाली DGP-IG कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इसमें NSA अजीत डोभाल, खुफिया ब्यूरो के अधिकारी, राज्यों के DGP, CRPF के महानिदेशक, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और स्पेशल प्रोटेक्शन गार्ड के चीफ शामिल हो रहे हैं।

पीएम ने कहा कि पांच दिन पहले मुझे दिल्ली में ओडिशा पर्व के शानदार समारोह में शामिल होने का अवसर मिला था। ओडिशा पर्व में ओडिया विरासत और गौरव के वो भव्य दर्शन, ओडिशा के लोगों का स्नेह और अपनापन मेरे लिए बहुत ही यादगार पल हैं। चुनाव से कुछ महीने पहले तक बड़े-बड़े पॉलिटिकल एक्सपर्ट ओडिशा में भाजपा को पूरी तरह से खारिज कर रहे थे। ये लोग कह रहे थे कि ओडिशा में भाजपा इतनी बड़ी ताकत बन ही नहीं सकती कि वो अपने बलबूते पर सरकार बना ले। लेकिन नतीजों ने सबको हैरान कर दिया। क्योंकि, भाजपा की केंद्र सरकार ने ओडिशा के लोगों के लिए जो काम किया और दिल्ली में रहकर भी ओडिशा के लोगों के साथ अपनेपन का जो नाता बनाया, वो ओडिशा में घर-घर तक पहुंच चुका था। राजनीति में नीतिगत विरोध बहुत स्वाभाविक है। राजनीतिक दल अपनी बात जनता के बीच पहुंचाने के आंदोलन भी करते रहते हैं, लेकिन ये सब लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा में रहकर किया जाता है। लेकिन पिछले कुछ समय से एक बहुत बड़ा बदलाव आपने महसूस किया होगा। भारत के संविधान की भावनाओं को कुचला जा रहा है, लोकतंत्र की सारी मान-मर्यादाओं को अस्वीकार किया जा रहा है। जो लोग सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं, उनके पास केंद्र की सत्ता पिछले एक दशक से नहीं है। देश की जनता किसी और को आशीर्वाद दे, इसका गुस्सा उन्हें जनता पर भी है। इस स्थिति ने उनके अंदर इतना गुस्सा भर दिया है कि वो देश के खिलाफ साजिश करने में जुटे हैं।

पीएम ने कहा कि देश को गलत दिशा में ले जाने के लिए इन लोगों ने जनता को गुमराह करना शुरू कर दिया है। उनकी झूठ और अफवाह की दुकान 50-60 साल से चल रही है। अब उन्होंने इस अभियान को और तेज कर दिया है। इसलिए मैं सभी देशवासियों से कहना चाहूंगा कि हमें हर पल सतर्क रहना है और लोगों को जागरूक करते रहना है। सत्ता के भूखे ये लोग जनता से सिर्फ झूठ बोलते आए हैं। जब इनका एक झूठ लोगों पर काम नहीं करता, तो उससे बड़ा दूसरा झूठ ये गढ़ते हैं। ये अपने कार्यकर्ताओं को भी झूठा दिलासा देने के लिए यही करते हैं। इसलिए हमें हर झूठ को बेनकाब करना है। पीएम ने कहा कि मुझे खुशी है कि भाजपा की कोशिशों से ओडिशा की आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू जी आज देश की राष्ट्रपति हैं। इससे पूरे देश के आदिवासी समाज का गौरव बढ़ा है। मुर्मू जी के देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने से हर वर्ग की बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ा है। एक आदिवासी बेटी की ये यात्रा आने वाली कई पीढ़ियों तक प्रेरित करेगी।

भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.