ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने छह राज्यों के 53 स्थानों पर मारा छापा, कई संदिग्धों को हिरासत में लिया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 27, 2023

मुंबई, 27 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने विभिन्न राज्यों में मौजूद खालिस्तानी आतंकियों व ड्रग तस्कर एवं गैंगस्टर को पकड़ा है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में मारे गए छापों के दौरान पिस्तौल, गोला-बारूद, बड़ी संख्या में डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई, साथ ही, कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। एनआईए के मुताबिक, छापे के दौरान राज्य पुलिस बलों की मदद ली गई। एनआईए की जांच के दायरे में आए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, सुक्खा दुनेके, हैरी मौर, नरेंद्र उर्फ लाली, काला जठेरी और दीपक टीनू आदि से जुड़े सहयोगियों और उनके ठिकानों पर दबिश दी गई। एनआईए की जांच से पता चला है कि विभिन्न राज्यों की जेलों में भी आपराधिक साजिशें रची जा रही थीं। विदेश स्थित गुर्गों के एक संगठित नेटवर्क द्वारा इन्हें अंजाम दिया जा रहा था। 

तो वहीं, एनआईए की जांच के अनुसार, कई अपराधी और गैंगस्टर जो पहले भारत में गिरोहों का नेतृत्व कर रहे थे, हाल के वर्षों में वे विदेश भाग गए हैं। अब वहां से अपनी आतंक और हिंसा संबंधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। वे अपराधी भारत की जेलों में बंद दूसरे अपराधियों के साथ मिलकर वारदात की साजिश रचते हैं। टारगेट किलिंग भी इन्हीं लोगों के द्वारा की जाती हैं। ड्रग्स और हथियारों की तस्करी, हवाला कारोबार व जबरन वसूली के माध्यम से धन एकत्रित किया जाता है। साथ ही, अमृतसर, मोगा, फाजिल्का, लुधियाना, मोहाली, फरीदकोट, बरनाला, भटिंडा, फिरोजपुर, एसएएस नगर, अमृतसर, जालंधर, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद और फरीदाबाद, श्रीगंगानगर, झुंझुनू, हनुमानगढ़, जोधपुर, उत्तर गोरखपुर, देहरादून, उधमसिंह नगर, दिल्ली/एनसीआर में दक्षिण-पूर्व जिले और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के अलावा कई दूसरे स्थानों पर छापेमारी की गई है। एनआईए ने पहले 370 से अधिक स्थानों पर इसी तरह की छापेमारी की थी। उसमें 1129 राउंड गोला-बारूद के साथ 4 घातक हथियारों सहित कुल 38 हथियार जब्त किए गए थे। एनआईए ने अब तक 87 बैंक खाते फ्रीज किए हैं। 13 संपत्तियां कुर्क की हैं। 331 डिजिटल डिवाइस, 418 दस्तावेज और दो वाहन जब्त किए गए हैं। दो भगोड़ों को नामित व्यक्तिगत आतंकवादी घोषित किया गया है। 15 आरोपियों को भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया है। 9 अन्य के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी किए गए हैं।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.