ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

जेल में हेमंत सोरेन पर हो रहे जुल्म का जिक्र, मरांडी ने कहा, बैरक का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करें, मैं मदद करूंगा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 7, 2024

मुंबई, 07 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट किया गया। इस पोस्ट में फादर स्टेन स्वामी की मौत पर सवाल खड़े किए गये। पोस्ट में बताया गया कि कैसे जेल में उन्हें वो सारी सुविधाएं नहीं मिली। मानव अधिकार का उल्लंघन हुआ। बीमार होते हुए भी उनका शोषण हुआ और उनकी मौत हो गई। पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि इसी तरह का अत्याचार आज हेमंत सोरेन पर हो रहा है। इस पोस्ट के बाद बीजेपी ने पलटवार किया है। बाबू लाल मरांडी ने कहा है कि बैरक का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक कराएं। जेल मैनुअल के अनुसार आपको सारी सुविधाओं के लिए मैं सरकार को मजबूर करूंगा। इस पोस्ट को किसने लिखा है इसकी जानकारी नहीं है। हेमंत सोरेन का सोशल मीडिया पेज उनकी पत्नी कल्पना सोरेन संभाल रही हैं। वह जितनी भी पोस्ट करती हैं उसके साथ नीचे अपना नाम लिखती हैं लेकिन इस पोस्ट के साथ कल्पना सोरेन का नाम नहीं है। ऐसे में इस पोस्ट को किसने लिखा है, इसकी जानकारी अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। सूत्र बताते हैं कि हेमंत सोरेन के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ एक भावना प्रकट की गई है।

आपको बता दे, हेमंत सोरेन के फेसबुक पेज पर लिखा है, इस चुनाव में झारखंड ने फादर स्टेन स्वामी (84) की हिरासत में हुई अनुचित मौत जो की भारत की लोकतंत्र और मानवाधिकारों की स्थिति पर एक काला धब्बा है, उसका बदला लेने की शुरुआत की है। दशकों से आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए वकालत एवं लड़ाई लड़ने वाले फादर स्टेन के पार्किंसंस रोग के बावजूद, उन्हें भाजपा सरकार के लगाए गए झूठे आतंकवाद के आरोपों पर जमानत और समुचित चिकित्सा उपचार से वंचित रखा गया। पानी पीने के लिए 25 पैसे का स्ट्रा नहीं दिया गया । जेल की स्थितियों से बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण फादर स्टेन की दुर्भाग्यपूर्ण मौत 5 जुलाई, 2021 को हिरासत में हो गई। उनकी मौत आतंकवाद के बहाने से विपक्ष एवं आदिवासियों को दबाने और मानवाधिकार कार्य को अपराधीकरण करने की भाजपा की नीति का उदाहरण है। सबसे कमजोर वर्ग के लिए आवाज उठाने वाले फादर स्टेन को संस्थागत उपेक्षा और अन्याय से चुप कराया गया, आज उसी तरह का जुल्म हेमन्त सोरेन पर हो रहा है । आज जरूरत है हर एक झारखंडी को हेमन्त सोरेन के पक्ष में मजबूती के साथ खड़ा होने की वरना ये झारखंड को मणिपुर बनाने से बाज नहीं आएंगे। फादर स्टेन स्वामी को भीमा कोरेगांव हिंसा से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। हिरासत में ही 84 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनकी तबीयत खराब चल रही थी। स्टेन स्वामी भारत के सबसे उम्रदराज व्यक्ति थे, जिन पर आतंकवाद का आरोप था।

तो वहीं, हेमंत सोरेन पोस्ट के बाद झारखंड में राजनीति तेज हो गई। इस मामले पर झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, हेमंत सोरेन जी की बड़ी तमन्ना थी, लोगों को उठाकर जेल में डालने की। सैकड़ों निर्दोषों को जेल में डाला, तब मानवाधिकार का ख्याल नहीं आया। सत्ता के अहंकार में आपने सैकड़ों निर्दोषों को जेल में डाला। तब आपको न तो मानवाधिकार का ख्याल आया, न जेल के अंदर की खराब हालातों का लेकिन ईश्वर का न्याय देखिए कि जिस ‘जेल के खेल’ को आपने शुरू किया, अपने कुकर्म के कारण आप भी उसी खेल का शिकार हो गए। साथ ही, बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर आगे लिखा, आप बेकार में ही मानवाधिकार और आदिवासी बंधुओं की चिंता में दुबले हुए जा रहे हैं। जब संताल में सैकड़ों आदिवासी बेटियों को लव जिहाद में फंसाया गया, उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिये गये, गाड़ियों से कुचला गया, तब आपको आदिवासियों की याद नहीं आयी? हेमंत सोरेन जी यदि आपको जेल में कथित यातनाएं दी जा रही हैं, तो न्यायालय से अनुरोध करके अपने बैरक का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करायें। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि जेल मैनुअल के अनुसार आपको सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मैं आपके पक्ष में खड़ा रहूंगा और चंपाई सोरेन सरकार को जेल मैनुअल के अनुसार सारी सुविधाएं देने के लिए मजबूर करूंगा।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.