ताजा खबर
अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||    5000 रुपये सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए नवीनतम कीमतें   ||   

कर्नाटक बीजेपी विधायक शेट्‌टी ने कहा, राहुल गांधी को मारना चाहिए थप्पड़, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 9, 2024

मुंबई, 09 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के विधायक भरत शेट्‌टी ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संसद में हिंदू विरोधी बयान देने के लिए राहुल गांधी को थप्पड़ मारना चाहिए। शेट्‌टी कर्नाटक की मंगलुरु सिटी नॉर्थ विधानसभा से विधायक हैं। सोमवार को मंगलुरु में एक विरोध मार्च को संबोधित करते हुए भरत शेट्‌टी ने कहा कि कांग्रेस नेता खुद को हिंदू कहते हैं, वे सिर्फ हिंसा, नफरत और झूठ फैलाते हैं। राहुल गांधी हिंदू विरोधी पॉलिसी को फॉलो करते हैं। उनके बयान सुनकर साफ समझ आता है कि वे पागल आदमी हैं। संसद में राहुल गांधी के भगवान शिव की तस्वीर दिखाने पर भरत शेट्‌टी ने कहा कि वे हिंदुओं को हिंसक कहते हैं। पागल आदमी को यह नहीं पता कि अगर भगवान शिव ने अपनी तीसरी आंख खोल दी तो राहुल गांधी राख बन जाएंगे। भरत शेट्‌टी ने कहा कि राहुल जहां जाते हैं, उस जगह के हिसाब से धर्म को लेकर अपना मत बदल लेते हैं। जब वे गुजरात आते हैं तो वे शिवजी के भक्त हो जाते हैं, तमिलनाडु जाते हैं तो नास्तिक हो जाते हैं और केरल जाते हैं तो सेक्युलर हो जाते हैं।

दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार (1 जुलाई) को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर पहला भाषण दिया था। उन्होंने संविधान की कॉपी दिखाकर अपने भाषण की शुरुआत की। फिर भगवान शिव की तस्वीर दिखाकर राहुल गांधी ने कहा कि सत्य, अहिंसा और साहस ही हमारा हथियार है। शिव का त्रिशूल अहिंसा का प्रतीक है। राहुल ने कहा, 'इस तस्वीर के जरिए मैं बताना चाहता हूं कि शिवजी से कभी ना डरने की शक्ति मिलती है।' वे यहीं नहीं रुके। उन्होंने गुरुनानक, जीसस के अलावा सर्वधर्म संप्रदाय का पोस्टर भी दिखाया। फिर अभय मुद्रा का जिक्र किया। राहुल ने कहा, जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा, नफरत-नफरत-नफरत, आप हिंदू हो ही नहीं। पीएम मोदी ने उन्हें टोकते हुए कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर विषय है। इस पर राहुल ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं है।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.