ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

कंगना रनोट ने कांग्रेस सरकार पर सुभाषचंद्र बोस से पक्षपात करने के लगाए आरोप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, April 5, 2024

मुंबई, 05 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। टाइम्स नाउ के इंटरव्यू में कंगना ने सुभाषचंद्र बोस को भारत का पहला प्रधानमंत्री बताया। इस पर एंकर ने कंगना से कहा कि बोस भारत के पहले प्रधानमंत्री नहीं थे। इस पर कंगना ने कहा, वे (सुभाषचंद्र बोस) प्राइम मिनिस्टर नहीं थे। क्यों? वे कहां चले गए? उन्हें गायब क्यों कर दिया? एक बंदा जो अपना खून देकर हमें आजादी दिलाता है, जर्मनी-जापान से मिलकर युद्ध करके हमें आजादी दिलाता है, वे हमें एक आजाद देश घोषित करते हैं, उन्हें भारत में लैंड नहीं करने दिया जाता। जो लोग जेल में टेलीविजन देखते थे, वे सरकार चलाते हैं। मेरे पास सबूत हैं कि कांग्रेस नेता लोग ब्रिटिश सरकार का एक्सटेंशन थे।

वहीं, बीजेपी  ने कंगना को हिमाचल प्रदेश के मंडी से उम्मीदवार बनाया है। अपने बयान को लेकर कंगना सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। एक्टर प्रकाश राज ने भी कंगना रनोट और BJP का मजाक उड़ाया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, सुप्रीम जोकर पार्टी के जोकर, क्या अपमान है। डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के पास चुनाव लड़ने को नेता नहीं है। विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के छह नेता और मंडी लोकसभा के लिए मुंबई से अभिनेत्री को लाना पड़ा। कंगना रनोट ने चुनावी जनसभाओं में कांग्रेस पर निशाना साधा। अब हिमाचल के मंत्रियों और नेताओं ने कंगना को घेरना शुरू कर दिया है। कोई कंगना रनोट को आयातित अभिनेत्री बता रहा है तो कोई मुंबई वाली। कुछ नेता कंगना के लिए सनी देओल की मिसाल दे रहे हैं तो कई उन्हें नेता नहीं, अभिनेत्री बोल रहे हैं।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.