ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

हेमंत सोरेन ने ली झारखंड के मुख्यमंत्री पद की सपथ, जिस राजभवन से गिरफ्तार हुए वहीं वापसी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 4, 2024

मुंबई, 04 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बने। जेल से निकलने के छठे दिन ही उन्होंने राज्य की कमान एक बार फिर से अपने हाथ में ले ली है। 24 साल के झारखंड में वे 13वें सीएम बन गए। इसके साथ ही तीसरी बार राज्य के सीएम पद की शपथ लेने वाले वे तीसरे सीएम बन गए हैं। उनसे पहले उनके पिता शिबू सोरेन और बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा तीन बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं। हेमंत सोरेन के इस शपथ को इसलिए भी खास माना जा रहा है कि 31 जनवरी को जिस राजभवन से उनकी गिरफ्तारी हुई थी, 156 दिन बाद दोबारा फिर से उन्होंने वहीं शपथ ली। हेमंत सोरेन इसे अपनी जीत और बीजेपी के षडयंत्र की हार बता रहे हैं।

तो वहीं, राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अकेले हेमंत सोरेन को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सीएम पद की शपथ दिलाई। उनके साथ कैबिनेट के किसी मंत्री ने शपथ नहीं ली है। सूत्रों की माने तो मंत्रियों के नाम अभी तक तय नहीं पाए हैं ऐसे में इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि तीन महीने के लिए हेमंत कैबिनेट में नए चेहरे को भी जगह मिल सकती है। अगले एक से दो दिनों में इनके नाम फाइनल होने की संभावना है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार में मंत्रिमंडल में बदलाव की संभावना नहीं है। कांग्रेस के कोटे के मंत्रियों के नाम में फेरबदल नहीं होंगे। मंत्रिमंडल में एक सीट पहले से खाली है। इस्तीफा देने के बाद चंपाई शायद मंत्री न रहें। हालांकि, उन्हें झामुमो का कार्यकारी अध्यक्ष या राज्य समन्वय समिति का चेयरमैन का अतिरिक्त दायित्व सौंपा जा सकता है। आपको बता दें, इस साल जनवरी में जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा था। इसके बाद चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिली थी। 2 फरवरी 2024 को वे CM बने थे। वहीं, अब हेमंत सोरेन जमानत पर जेल से बाहर आ गए है। ऐसे में एक बार फिर से हेमंत सोरेन CM के तौर पर वापसी कर सकते हैं।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.