ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने सेक्स स्कैंडल में आरोपी और अपने पोते प्रज्वल रेवन्ना को दी चेतावनी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 23, 2024

मुंबई, 23 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने सेक्स स्कैंडल में आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को चेतावनी दी है कि वे भारत लौट आएं और जांच का सामना करें। उन्होंने यह दावा भी किया इस मामले की जांच में उनके और उनके परिवार की तरफ से कोई दखलंदाजी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर उनके पोते को दोषी पाया जाता है, तो उसे सख्त से सख्त सजा दी जाए। इस मौके पर मैं सिर्फ एक चीज कर सकता हूं कि प्रज्वल को सख्त चेतावनी देकर वापस आने के लिए और पुलिस को सरेंडर करने के लिए कहूं। उसे खुद को कानूनी प्रक्रिया के हवाले कर देना चाहिए। 

गौड़ा ने कहा कि मैं प्रज्वल से रिक्वेस्ट नहीं कर रहा हूं, बल्कि उसे चेतावनी दे रहा हूं। अगर वह इस चेतावनी को नहीं मानता है तो उसे मेरा और पूरे परिवार का गुस्सा झेलना पड़ेगा। उसके खिलाफ लगे आरोपों को तो कानून देखेगा, लेकिन अगर वह परिवार की बात नहीं सुनेगा तो हम उसे अकेला छोड़ देंगे। अगर मेरे लिए उसके मन में थोड़ी भी इज्जत बाकी है, तो उसे तुरंत लौट आना चाहिए। मैं यह भी साफ कर देना चाहता हूं कि इस मामले में पुलिस की जांच में मेरे या मेरे परिवार की तरफ से कोई दखलंदाजी नहीं की जाएगी। इसे लेकर मेरे मन में कोई भावना नहीं है, मैं सिर्फ उन लोगों को न्याय दिलाने के बारे में सोच रहा हूं जिन्होंने प्रज्वल के कारनामों की वजह से तकलीफ हुई है। प्रज्वल ने मुझे और मेरे परिवार, मेरे साथियों, दोस्तों और पार्टी कार्यकर्ताओं को जो तकलीफ और शॉक दिया, उससे बाहर आने में काफी समय लगा। मैं पहले भी कह चुका है कि अगर वह दोषी पाया जाता है, तो उसे सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए।

देवगौड़ा ने आगे कहा कि उन्हें पता है कि इस मामले को लेकर पिछले कुछ दिनों में लोगों ने उनके और उनके परिवार के खिलाफ कई खराब बातें बोली हैं। इन लोगों को मैं रोकना नहीं चाहता, न उनकी बुराई करना चाहता हूं और न ये कहना चाहता हूं कि उन्हें सभी तथ्य सामने आने का इंतजार करना चाहिए था। मैं लोगों को यह यकीन भी नहीं दिला सकता कि मुझे प्रज्वल की गतिविधियों के बारे में पता नहीं था और मेरे मन में उसका बचाव करने की इच्छा नहीं है। मुझे उसकी फॉरेन ट्रिप के बारे में भी नहीं पता था।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.