ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

देशभर के किसान पैदल, बस व ट्रेनों से दिल्ली कूच करेंगे, प्रशासन ने खोला हिसार अंबाला चंडीगढ़ हाईवे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 6, 2024

मुंबई, 06 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। किसान आंदोलन 2 का बुधवार को 23वां दिन है। पंजाब-हरियाणा के हजारों किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस बीच आज संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर देशभर के किसान पैदल, बस व ट्रेनों से दिल्ली कूच करेंगे। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से अनिरुद्ध सिंह विद्रोही, राजस्थान के दोसा से रवि मीना सोनड, राजस्थान के बारा से धर्मा धाकड़ और मध्यप्रदेश के भोपाल से लोकेश मुजाल्दा अपने साथियों के साथ ट्रेन से दिल्ली कूच के लिए रवाना हुए। हालांकि,जो किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पहले से धरना दे रहे हैं, वे यहीं बैठकर  रोष प्रकट करेंगे।

तो वहीं, इससे पहले 3 मार्च को बठिंडा में शुभकरण सिंह की अंतिम अरदास में किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने ऐलान किया कि 10 मार्च को दोपहर 12 से 4 बजे तक पूरे देश में ट्रेनें रोकी जाएंगी। उधर,संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महापंचायत की रूपरेखा बताई है। इसे किसान-मजदूर महापंचायत नाम दिया है। इसमें देशभर से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ बसों, ट्रेनों व अन्य वाहनों से जाएंगे। महापंचायत के बाद सीधे घर लौटेंगे। 8 मार्च को महिला किसान संगठनों के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। साथ ही किसानों के बॉर्डर पर ही धरना चलाने के ऐलान के बाद हिसार अंबाला चंडीगढ़ हाईवे (152) को भी खोलना शुरू कर दिया है। इससे पहले प्रशासन द्वारा अंबाला में सद्दोपुर के पास चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे (नेशनल हाईवे-44) खोला गया। हाईवे की दोनों साइड एक-एक लेन खोली गई है। प्रशासन के इस फैसले के बाद वाहन चालकों को काफी राहत मिली है, क्योंकि अंबाला से चंडीगढ़, चंडीगढ़ से हिसार या फिर चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को भटकना पड़ता था।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.