ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, शायराना अंदाज में दी सलाह, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 16, 2024

मुंबई, 16 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने इलेक्शन शेड्यूल बताने से पहले कई डेटा जैसे देश में वोटर्स, फर्स्ट टाइम वोटर्स बताए। चुनाव में सिक्योरिटी की बात की। साथ ही राजीव कुमार ने शायरी के माध्यम से पार्टियों को नसीहत भी दी। इस बार 543 सीटों के लिए चुनाव 7 फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजीव कुमार ने कहा कि, मैं राजनीतिक दलों से अपील करता हूं कि डेकोरम मेंटेन रखें। अपने भाषणों में निजी हमले ना करें। वैसे भी आजकल जल्दी-जल्दी दोस्त और जल्दी-जल्दी दुश्मन बनने की प्रक्रिया चल रही है। पार्टियां इतना गंदा न बोलें कि वो एक-दूसरे के दुश्मन बन जाएं और आगे कुछ न हो। राजीव कुमार ने बशीर बद्र का श़ेर सुनाया -

दुश्मनी जमकर करो, लेकिन ये गुंजाईश  रहे, 
जब कभी हम दोस्त हो जाये, तो शर्मिंदा ना हो।।


उन्होंने आगे कहा, कि मुंह से जो भी निकलता है, वो डिजिटल तौर पर हमेशा के लिए रिकॉर्ड हो जाता है और बार-बार चलता रहता है। इसके लिए खराब शब्दों की गंदी डिजिटल यादें बनाने से बचें, क्योंकि एक बार जब लड़ाई-झगड़ा होता है तो प्रेम का धागा टूट जाता है। जब यह टूट जाता है तो मुश्किल होती है। हमें ऐसी गांठ क्यों बांधनी है। थोड़ा प्यार और मोहब्बत के साथ कैंपेनिंग करें। राजीव कुमार ने इस पर रहीम का दोहा सुनाया -

रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो छिटकाय। 
टूटे से फिर न मिले, मिले गाँठ परिजाय॥


मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह भी कहा, जो आपके पास आया, उसके एकदम से आगे नहीं बढ़ाना चाहिए। इसमें एक बहुत बड़ा झूठ का बाजार भी है। सोशल मीडिया पर आपके पास जो भी मैसेज, वीडियो आ रहा है, उसे रोककर देखें कि आगे बढ़ाने लायक है या नहीं। राजीव कुमार ने इस पर श़ेर सुनाया -

झूठ के बाज़ार में रौनक तो बहुत है, बुलबुले जैसी तुरंत फट जाती है। 
पकड़ के लोगे तो क्या हासिल होगा, सिवाय धोखे के।।


वहीं, उन्होंने EVM पर उठाए गए सवालों पर कहा -

अधूरी हसरतों का इल्जाम हर बार, हम पर लगाना ठीक नहीं। 
वफ़ा खुद से नहीं होती, ख़ता ईवीएम की कहते हो।।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.