ताजा खबर

आतिशी ने कहा, सीएम के पति का सरकार चलाना खतरनाक, शेयर कीं मीटिंग की फोटो, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, April 13, 2025

मुंबई, 13 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आरोप लगाया कि उनके पति सरकार चला रहे हैं। आतिशी ने एक्स पर फोटो शेयर कर लिखा, इन फोटो को ध्यान से देखिए। जो व्यक्ति MCD, DJB, PWD और DUSIB के अफसरों की मीटिंग ले रहे हैं, यह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता हैं। आतिशी ने दिल्ली में हो रहें पावर कट और बढ़ती स्कूल फीस को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- क्या रेखा गुप्ता को काम संभालना नहीं आता? इसी वजह से दिल्ली में रोज लंबे-लंबे पावर कट हो रहे हैं? प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ रही है? वहीं, इसके जवाब में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। सचदेवा ने कहा कि किसी भी पति का अपनी पत्नी को समर्थन करना सामान्य बात है। X पर सचदेवा ने लिखा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से इस पद तक पहुंची हैं और यह बिल्कुल सामान्य बात है कि परिवार के सदस्य उनका समर्थन कर रहें हैं।

आतिशी ने कहा, हम पहले सुनते थे कि अगर गांव में महिला सरपंच चुन कर आती थी, तो सारा सरकारी काम उसका पति संभालता था। ऐसा माना जाता था कि गांव की महिलाओं को सरकारी काम संभालना नहीं आता, इसलिए काम ‘सरपंच-पति’ संभालेंगे। इस प्रथा का विरोध हुआ, महिला सरपंचों को ट्रेनिंग देने की शुरुआत हुई कि वे अपनी जिम्मेदारी संभाल सकें। देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ होगा कि एक महिला मुख्यमंत्री बनी और सारा सरकारी काम उनके पति संभाल रहे हैं।उन्होंने एक मुख्यमंत्री-पति के सरकार चलाने को बेहद खतरनाक बताया। वहीं, वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, रेखा गुप्ता ने DUSU सचिव से दिल्ली की मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया है। सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर सवाल करते हुए कहा कि अगर रेखा गुप्ता के पति का समर्थन करना गलत है तो, पूर्व सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल का मुख्यमंत्री कार्यालय से जनता को संबोधित करना क्या है। क्या वह लोकतंत्र का अपमान नहीं था।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.