ताजा खबर
21 मार्च का इतिहास: आज ही के दिन 1977 में इमरजेंसी के खात्मे का हुआ था ऐलान, जानें अन्य बड़ी घटनाएं   ||    सुनीता विलियम्स की फ्यूचर प्लानिंग का खुलासा, जानें अगले 45 दिन के अंदर क्या करेंगी एस्ट्रोनॉट‌?   ||    प्लेन क्रैश की 2025 में अब-तक 19 वारदातें, जानें कब कितने यात्रियों ने गंवाई जान   ||    अमेरिका में इजरायल के प्रति अमेरिकी विदेश नीति का कथित रूप से विरोध करने के आरोप में भारतीय छात्र हि...   ||    ‘हमने उनकी पोल खोल दी, इसलिए अब वो...’, डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर दिया बड़ा बयान   ||    ‘पुराने हो गए हैं बुमराह, अब नया कुछ भी नहीं…’, इंग्लिश बल्लेबाज का बूम-बूम को खुला चैलेंज   ||    धाकड़ ऑलराउंडर के गेंदबाजी एक्शन को मिली मंजूरी, चैंपियंस ट्रॉफी से भी चूक गया था खिलाड़ी   ||    Fact Check: क्या भारत सरकार 200 के नोट पर छापेगी छत्रपति शिवाजी की तस्वीर? यहां जानें सच   ||    समुंदर में चीन होगा बेबस, ड्रैगन के 'दुश्मन' ने भारत को दिया इस स्क्वाड में शामिल होने का न्योता; जा...   ||    Stock Market: बाजार खुलने से पहले ही जान लें, आज कौन से शेयर दिखा सकते हैं दम   ||    Share Market Update : जोरदार तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंक चढ़ा; निफ्टी 23 हजार ...   ||    क्या बांग्लादेश से रची गई नागपुर हिंसा की साजिश? साइबर सेल को मिले अहम सबूत   ||    एक लड़की, दो प्रेमी; मिलने के लिए पहुंचे तीनों और हो गया कांड! वाराणसी में खौफनाक वारदात   ||    आमरण अनशन, लाठीचार्ज-मारपीट, बंद…रिजल्ट जीरो; किसान आंदोलन में 13 महीने में क्या-क्या हुआ?   ||    UPI ट्रांजेक्शन पर मिलेंगे पैसे, किसानों को तोहफा, हाईवे का निर्माण, पढ़ें कैबिनेट मीटिंग के 4 बड़े ...   ||    ‘कातिल’ है बेटी, फांसी होनी चाहिए; ‘कातिल’ बेटी मुस्कान को लेकर मां-बाप के चौंकाने वाले खुलासे?   ||    किसान आंदोलन पर कैसे चला बुलडोजर? पुलिस एक्शन के वीडियो आए सामने   ||    युजवेंद्र चहल और रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने किए मजेदार रिएक्शन्स   ||    न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से क्यों मिले आमिर खान और विद्या बालन? मुलाकात का फोटो हुआ वायरल   ||    Gold-Silver Price Today 20 March 2025: चांदी के 1 लाख रु के पार पहुंचने के बाद कहां पहुंचे दाम, फिर ...   ||    +++ 

इंदौर की गेर में टैंकर ने युवक को रौंदा, हुई मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 19, 2025

मुंबई, 19 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इंदौर में बुधवार को रंगपंचमी के मौके पर ऐतिहासिक और पारंपरिक गेर निकली। इस दौरान शहर के राजवाड़ा पर जमकर रंग-गुलाल उड़ी। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाया। डीजे और ढोल की थाप पर लोग जमकर थिरके। यूनेस्को की टीम भी गेर में पहुंची। कलेक्टर आशीष सिंह का दावा है कि गेर में 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। गेर खत्म होते ही सफाई कर्मचारियों ने एक घंटे के भीतर ही साफ-सफाई कर दी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने गेर में शामिल होने इंदौर पहुंचे। लेकिन इससे पहले ही उन्होंने प्रोग्राम कैंसिल करने का निर्णय लिया। दरअसल, गेर निकालने के दौरान राजवाड़ा में टैंकर का पहिया 45 वर्षीय शख्स के पेट के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सीएम ने मृतक के परिवार 4 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इंदौर के राजवाड़ा पर रंगपंचमी की गेर के दौरान एक युवक टैंकर की चपेट में आ गया। टैंकर का पहिया उसके पेट से गुजर गया। उसे तड़पता देख लोगों ने एम्बुलेंस तक पहुंचाया। जिसके बाद उसे एम्बुलेंस की मदद से एमवाय अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टैंकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान सनी मौर्य (उम्र 24 वर्ष) निवासी रुक्मिणी नगर के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुआ तो उसके दोस्त राहुल सेन ने उसे पहचान लिया। राहुल ने यह खबर उसकी मां को दी और वे तत्काल एमवाय अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम पहुंचे। इधर, फाग यात्रा में अचानक एक शख्स की तबीयत बिगड़ गई, उसे तुरंत एम्बुलेंस में बैठाया गया। हजारों लोगों की भीड़ ने रास्ता देकर कुछ ही मिनट में एम्बुलेंस को बाहर निकाला। वहीं, गेर में तीन लोग घबराहट से बेहोश हो गए।

वहीं, 75 साल से चले आ रहे इस पारंपरिक आयोजन में फाग यात्रा में झांकियां भी शामिल की गईं। ब्रज की लट्ठमार होली, रासरंग, श्रीकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। निगम ने झांकी निकालकर संदेश दिया कि इंदौर 8वीं बार भी देश में सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड जीतेगा। गेर को देखने के लिए इंदौर में लोगों ने छतों की बुकिंग की थी। फाग यात्रा में मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक मालिनी गौर भी शामिल हुए। संगम कॉर्नर की गेर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रथ में सवार रहे। गेर में हर तरफ भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। गेर के रास्तों पर वॉच टावर पर खड़े होकर पुलिसकर्मी हर तरफ नजर रखे रहे। इस दौरान जो लोग चेहरे पर मास्क लगाए घूम रहे थे, उनसे मास्क ले लिए। साथ ही भोंपू भी जब्त किए गए। कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, निगमायुक्त शिवम वर्मा और एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह कंट्रोल रूम से लगातार गेर की मॉनिटरिंग करते रहे।

भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.