ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू, 2533 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे मतदाता

Photo Source :

Posted On:Friday, November 17, 2023

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. यह चुनाव बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा. मतदाताओं ने आखिरी बार 15 महीने की कमल नाथ और साढ़े तीन साल की शिवराज सरकार देखी है। लोग उस आधार पर अपना फैसला दे सकते हैं. इस बार जहां कांग्रेस के दिग्गजों जैसे कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का भविष्य दांव पर होगा, वहीं बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों और चार सांसदों के राजनीतिक भविष्य के लिए भी यह चुनाव अहम होगा.

कमलनाथ ने डाला वोट, बोले- लोग केवल सच्चाई का साथ देंगे


मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और छिंदवाड़ा से पार्टी के उम्मीदवार कमलनाथ ने मतदान केंद्र जाकर अपना वोट डाल दिया है। कमलनाथ ने कहा कि लोग केवल सच्चाई का साथ देंगे।

पहली बार मतदान करने आए वोटरों में उत्साह

मध्य प्रदेश चुनाव में पहली बार मतदान करने आई चाहत सिंघल ने कहा कि यह मेरा पहला वोट है। उन्होंने बताया कि वो इतनी उत्साहित थीं कि मतदान का समय सुबह 7 बजे से शुरू था, लेकिन वो  सुबह 6 बजे ही वोट करने के लिए पहुंच गई थीं।

पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ का बीजेपी पर निशाना

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मतदान से पहले कहा, सब सच्चाई का साथ देंगे। मैं शिवराज सिंह नहीं हूं जो कहूंगा कि इतनी सीटें आएंगी।जनता तय करेगी कि कितनी सीटें आएंगी। भाजपा के पास पहले पुलिस, प्रशासन और पैसा था, अभी भी।

बुजुर्गों के लिए पोलिंग बूथ पर व्यवस्था खुश बुजुर्ग वोटर

मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे 95 वर्षीय मतदाता राम मूर्ति गोयल ने कहा कि वह चाहता हैं कि हर भारतीय अपना कर्तव्य निभाए और वोट डाले। चुनाव आयोग ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अच्छी व्यवस्था की है। 

BJP ने प्रदेश की सेवा हम सरकार बनाएंगे- कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर-1 से भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने मतदान से पहले इंदौर में अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद उन्होंने कहा, मतदाता मतदान आवश्य करें। भाजपा ने जिस प्रकार प्रदेश की सेवा की है। हम सरकार बनाएंगे और हमने मध्य प्रदेश में जैसे पहले विकास किया वैसे हम विकास करेंगे। हम लगभग 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.