ताजा खबर
अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||    5000 रुपये सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए नवीनतम कीमतें   ||   

परिवेश सिंह का गाना 'राही' लोगों को सही राह पर चलने के लिए करता है प्रेरित

Photo Source :

Posted On:Sunday, October 15, 2023

प्रसिद्ध संगीत निर्देशक परिवेश सिंह ने 6 अक्टूबर को 14 अन्य गायकों के साथ अपने गाने 'राही' को लांच किया।

इस अवसर पर सीरियल 'थपकी प्रेम की' की एक्ट्रेस प्राची बंसल और कई सेलिब्रिटी जैसे जान कुमार सानू, राजा हस्सन, शाहिद मालया, आदिल गुरेज़ी और अजय टीसा भी मौजूद थे।

आज के समय में जब नकारात्मक कंटेंट ने म्यूजिक इंडस्ट्री पर कब्जा किया हुआ है , ऐसे में 'राही' जैसे खूबसूरत गाने लोगों को एक ताजगी और प्रेरणास्पद विकल्प प्रदान करते है। इस गाने को बहुत ही खूबसूरती के साथ लिखा और कंपोज़ किया गया  है और यह लोगों को सही राह पर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

परिवेश सिंह जिन्होंने इस गाने को कंपोज किया है , उन्होंने बताया, "मैं इस गाने पर  पिछले तीन साल से काम कर रहा हूँ और इस गाने पर काम करने का मेरा उद्देश्य लोगों का मानवता पर ध्यान केंद्रित करना है। इस गाने को मेरी बहन मनीषा सिंह ने लिखा है।इस गाने को 14 गायकों ने गाया है जिसके लिए उन्होंने कोई भी पैसा नहीं लिया है। "

इसके साथ साथ परिवेश सिंह ने संगीत की बदलाव शक्ति के बारे में भी बात की और बताया कि यह समाज में परिवर्तन लाने की क्षमता रखता है क्योंकि यह सीधे आपके दिल और मन तक पहुंचता है।

एक्ट्रेस प्राची बंसल इस गाने में फीचर हुई है और उन्होंने परिवेश सिंह को इस मौके के लिए धन्यवाद देते हुए कहा,"आज के डिजिटल ज़माने में हमारे स्मार्टफोन ने हमें अपने दूर बैठे रिश्तेदारों और दोस्तों के तो करीब ला दिया है लेकिन जो लोग हमारे पास है उनसे हमें दूर कर दिया है। इस वजह से कही न कही हम अपने आप से भी जुदा हो गए हैं। हम सब समाज की दौड़ में बस भागे जा रहे हैं। यह गाना हमें सिखाता है कि इस भागदौड़ वाली ज़िन्दगी में हमें थोड़ा थमना चाहिए 'राही पल दो पल को थम तो जा' ."

जिन 14 गायकों ने इस गाने को अपनी आवाज़ दी है, वे सभी इस गाने को लेकर काफी उत्साहित है। उन सभी को पूरी उम्मीद है कि यह गाना करोड़ों लोगों के दिलों तक पहुंचेगा। इस गाने के माध्यम से समाज और हमारी भावनाओं में एक पॉजिटिव बदलाव आएगा। "

Video Link - https://www.youtube.com/watch?v=AcDChvAgmAY


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.