ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

थोड़ी ख़ुशी, थोड़ी घबराहट के साथ प्रीति ज़िंटा ने भेजे अपने जुड़वाँ बच्चे स्कूल

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 10, 2024

अभिनेत्री प्रीति जिंटा इस बात से बेहद खुश हैं कि उनके जुड़वां बच्चे जय और जिया ने स्कूल जाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें थोड़ी ख़ुशी है, और थोड़ी घबराहट।

प्रीति ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपने जुड़वा बच्चों की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके बच्चे कैमरे की तरफ पीठ करके खड़े हैं। अपनी खुशी को साझा करते हुए, अभिनेत्री ने लिखा कि “मेरे नन्हे-मुन्नों के स्कूल जाने के लिए उत्साहित और नर्वस हूं। यकीन नहीं होता कि समय आ गया है और मां का शेड्यूल बहुत व्यस्त है। मेरे लिए ये खुशी और गम दोनों का मिला जुला पल है, मैं अपनी दुनिया में खुश हूं, लेकिन हमारे आस-पास की दुनिया में बहुत उथल-पुथल और दुख है।

इसे “नया मील का पत्थर” कहते हुए, अभिनेत्री ने कहा कि हम केवल आशा और प्रार्थना कर सकते हैं कि हमारे आस-पास और अधिक प्यार, सहिष्णुता और शांति हो, ताकि हम सभी खुशी-खुशी साथ रह सकें और अपने बच्चों के लिए एक बेहतर और सुरक्षित दुनिया छोड़ सकें।

प्रीति ने 2021 में सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वा बच्चों, जय और जिया को जन्म दिया। उन्होंने 2016 में लॉस एंजिल्स में एक निजी समारोह में जीन गुडइनफ संग शादी की थी।

वर्क फ्रंट पर प्रीति ज़िंटा जल्द ही राजकुमार संतोषी की फिल्म, लाहौर 1947 के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने को पूरी तरह तैयार हैं। इसे आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। जिसमें सनी देओल भी हैं।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.