ताजा खबर
अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||    5000 रुपये सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए नवीनतम कीमतें   ||   

एयर एक्शन के साथ सिकंदर की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान खान

Photo Source :

Posted On:Monday, June 10, 2024

सुपर-स्टार सलमान खान की आगामी फिल्म 'सिकंदर' को लेकर फैंस में अलग स्तर का उत्साह है। फिल्म अगले साल दस्तकदेगी। फिलहाल, इससे जुड़ी दिलचस्प जानकारी सामने आई है। इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। निर्माताओं ने इसकी तारीख का एलान किया है। साथ ही यह सूचना भी दी है कि सबसे पहले फिल्म का धमाकेदान एक्शन सीक्वेंस फिल्मायाजाएगा।
 
निर्माताओं ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर शूटिंग के पहले दिन की तारीख का एलान किया है। 'सिकंदर' की शूटिंग 18 जून से शुरूहो रही है। साथ ही यह भी बताया है कि सबसे पहले एक्शन सीक्वेंस शूट किया जाएगा। पोस्ट में जानकारी दी गई है कि एकबड़े एयर एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की जाएगी। सलमान खान की यह आगामी फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरोंमें दस्तक देगी।
 
सलमान खान की इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरगडस कर रहे हैं। इसमें मुख्य अभिनेत्री के रूप में रश्मिका मंदाना नजर आनेवाली हैं। पहले खबरें थी कि फिल्म की शूटिंग मई में शुरू होगी। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका और अब मेकर्स ने एलान किया हैकि इसी महीने फिल्म की शूटिंग शुरू हो रही है।
 
बीते दिनों खबर आई थी कि सलमान खान ने फिल्म के निर्देशक एआर मुरगडस के साथ मिलकर फिल्म के लिए फाइट सीन के रिहर्सल की योजना बनाई है। बताया गया है कि 'सिकंदर' में काफी ज्यादा एक्शन दृश्य हैं। सलमान इस फिल्म में एक ऐसीभूमिका में दिखेंगे, जिसके लिए युद्ध कौशल में दक्षता की जरूरत है। इसके लिए सलमान तैयारी शुरू कर चुके हैं।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.