ताजा खबर
अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||    5000 रुपये सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए नवीनतम कीमतें   ||   

फिर आयी हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर हुआ रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 25, 2024

तापसी पन्नू और विक्रांत मेसी की फिल्म 'हसीन दिलरुबा' को ऑडियंस ने बहुत पसंद किया था और 2021 में आयी इस फिल्म के सीक्वल काऑडियंस काफी समय से इंतजार कर रही थी। फाइनली 'फिर आयी हसीन दिलरुबा' जो की फिल्म का सीक्वल है का ट्रेलर रिलीज हो गया है औरफिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।
 
तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "इश्क़, इन्साफ, और इन्तेक़ाम का इंतज़ाम हो जाए ? फिर आयीहसीन दिलरुबा इस रहस्य को मिटाये. 9 अगस्त को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर। "
 
ट्रेलर में आप देखते है कि फिल्म वही से शुरू होती है जहाँ हसीन दिलरुबा खत्म हुई थी। इस बार तापसी यानी कि रानी और विक्रांत यानी कि रिशु केप्यार के बीच सनी कौशल यानी की  अभिमन्यु नजर आएंगे। कहानी में इस बार नील के अंकल के रूप में जिमी शेरगिल नजर आने वाले हैं।
 
ट्रेलर देखकर मालूम हो गया है कि इस बार फिर से कहानी में बहुत से ट्विस्ट होने वाले हैं और ऑडियंस इसका भरपूर मजा लेने वाली है।
 
फिल्म 'फिर आयी हसीं दिलरुबा' को कनिका ढिल्लन ने लिखा है। इसको डायरेक्ट जयप्रद देसाई ने किया है। फिल्म को प्रोड्यूस आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है।  फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
 
इसके साथ साथ तापसी अक्षय कुमार, वाणी कपूर, अम्मी विर्क, फरदीन खान , आदित्य सील और प्रज्ञा जैस्वाल के साथ फिल्म 'खेल खेल में' भीनजर आएंगी . फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Out The Trailer:- 


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.