ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

इमरजेंसी का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 14, 2024

एक्टर कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' का इंतजार दर्शकों को काफी समय से है. फिल्म एक ट्रेलर आज रिलीज़ हो गयाहैं, इसमें भारत में 1975 में लगे आपातकाल के काले वक्त की कहानी बताई गई है. 'इमरजेंसी' का ट्रेलर काफी रोमांच भराहै. बता दे, इस फिल्म को कंगना ने लिखा और डायरेक्ट किया हैं, और साथ में लीड रोल में भी नजर आ रही है. 
 
'इमरजेंसी' के ट्रेलर की शुरुआत इंदिरा गांधी के रूप में कंगना रनौत की एंट्री से होती है. उनके बारे में कहा जाता है कि'जिसके हाथ में सत्ता होती है वो कहलाता है शासक.' इसके बाद आप इंदिरा की राजनैतिक जिंदगी में दाखिल होते हैं. उसकेपिता जवाहरलाल नेहरू को उससे तकलीफ है कि पहले वो उनसे सीखा करती थीं और अब उन्हें ही सिखाना चाहती हैं. वहींविपक्ष में बैठे लोगों का कहना है कि 'गूंगी गुड़िया ने अपने बाप को नीचे गिराकर उसकी कुर्सी को हड़पा है. 
 
परिवार में कलेश, विपक्ष के सवाल और देश की मुश्किलों के बीच चारों तरफ से फंसी इंदिरा के लिए अपने इमोशन्स कोसंभाल पाना मुश्किल हो रहा है. उनका पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध का फैसला, अटल बिहारी वाजपेयी और फील्ड मार्शलसैम मानेकशॉ से बातचीत की झलक इस ट्रेलर में देखने मिलती है. अपने शासन में इंदिरा गांधी कमाल कर ही रही थीं किउन्हें लोगों ने घेरना शुरू किया. अपने सामने आए चैलेंज और अपने निर्णयों के जाल में खुद को फंसते देख उन्होंने ऐसा कदमउठाया जिसे लोकतंत्र के लिए काला काल कहा गया.
 
ट्रेलर में आप संजय गांधी के किरदार को भी देखेंगे, जो इंदिरा के राज के बीच अपने अलग निर्णय ले रहे हैं. संजय कोर्ट, अखबार, प्रिंटिंग प्रेस समेत हर जगह को बंद करवा रहे हैं. वहीं इंदिरा खुद को कैबिनेट बताकर एक बड़े फैसले पर साइन करदेती हैं. तब शुरू होता है इमरजेंसी का काला वक्त, जिसने 'लोकतंत्र का गला घोंट दिया था'. जब चारों तब इंदिरा केखिलाफ नफरत का माहौल बढ़ने लगता है तो वो कहती हैं कि इस देश से उन्हें नफरत के अलावा कुछ नहीं मिला है.
 
फिल्म में कंगना रनौत के साथ श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और अन्य हैं. दिवंगत एक्टर सतीशकौशिक भी अहम रोल में इसमें दिखेंगे. 
 
फिल्म आगामी 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Check Out The Trailer:- 


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.