ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

कंगना की फिल्म इमरजेंसी पोस्टपोन हुई, एक्ट्रेस ने किया रियेक्ट

Photo Source :

Posted On:Friday, September 6, 2024

1975 के आपातकाल पर आधारित कंगना रनौत की आगामी फिल्म इमरजेंसी का काफी समय से बज बना हुआ है। एक तरफ कंगना अपनी फिल्मको पर्दे पर उतारने के लिए तैयार थीं, दूसरी ओर सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी नहीं दिखाई। इसकी वजह से मूवी पोस्टपोन हो गई।
 
कंगना रनौत स्टारर पॉलिटिकल ड्रामा इमरजेंसी पिछले साल 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, किसी वजह से फिल्म 7 महीने के लिए पोस्टपोन हो गई और नई रिलीज डेट 14 जून फिक्स हुई। मगर कंगना की चुनावी यात्रा के चलते मूवी 14 जून को भी रिलीज नहीं होपाई। जैसे ही एक्ट्रेस मंडी से सांसद बनीं, उसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने फिल्म की नई रिलीज डेट 6 सितंबर रखी। मगर अब यह भी पोस्टपोन होगई।
 
14 अगस्त को इमरजेंसी का ट्रेलर रिलीज हुआ और फिल्म को लेकर बवाल शुरू हो गया। सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने कंगना रनौत कीफिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दिया और मूवी टल गई। 6 सितंबर को कंगना रनौत ने एक्स हैंडल पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।
 
उन्होंने लिखा है, "भारी मन से मैं यह एलान करती हूं कि मेरे निर्देशन में बनी फिल्म इमरजेंसी पोस्टपोन कर दी गई है। हम अभी भी सेंसर बोर्ड सेसर्टिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं, नई रिलीज की तारीख जल्द ही अनाउंस की जाएगी, आपकी समझ और धैर्य के लिए धन्यवाद।"
 
तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जिंदगी पर आधारित कंगना रनौत स्टारर इमरजेंसी में सिख बॉडीगार्ड के द्वारा उनकी हत्या का भी जिक्र है। ऐसे मेंसिख संगत ने फिल्म के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिसके बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सीबीएफसी से इस मामले को लेकर 18 सितंबर तकफैसला लेने का आदेश दिया है। ऐसे में इमरजेंसी के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट टालने के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।हालांकि, वहां भी बात नहीं बनी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने साफ कहा है कि वह मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश का खंडन नहीं कर सकते।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.