ताजा खबर
अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||    5000 रुपये सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए नवीनतम कीमतें   ||   

धमाकेदार थप्पड़ से गूंज उठा बिग्ग बॉस ओटीटी 3 का सीजन

Photo Source :

Posted On:Monday, July 8, 2024

बिग बॉस ओटीटी 3 के घर के अंदर फिजिकल वॉइलेंस हुई. बहस के बाद अरमान मलिक ने विशाल पांडे को थप्पड़ मारदिया. वीकेंड का वार एपिसोड में एक्स कंटेस्टेंट और अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने सरप्राइज विजिट की उन्होंनेविशाल से अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक पर किए गए कमेंट के बारे में बात की. 
 
इससे पहले एक एपिसोड में विशाल ने लवकेश कटारिया से कहा था, "कृतिका भाभी मुझे बहुत अच्छी लगती है". उन्होंने यहभी कहा था, "मुझे कृतिका पसंद है और मैं इसके लिए गिल्ट महसूस करता हूं." हाल ही के एपिसोड में पायल ने विशाल सेकहा, "आप एक मां और एक पत्नी के बारे में बात कर रहे हैं और आपको इसका सम्मान करना चाहिए. कृतिका के बारे मेंतुमने जो कहा वह गलत है." शो के होस्ट अनिल कपूर ने पायल और अरमान के साथ मिलकर विशाल की खिंचाई की.
 
जब अनिल ने लवकेश कटारिया से पूछा तो उसने बताया कि विशाल ने उससे कहा, "कृतिका भाभी मुझे बहुत पसंद है." विशाल लगातार कहता रहा कि उसने यह कमेंट गलत तरीके से नहीं किया था. उसका कोई और मतलब नहीं था. पायल नेकहा कि अगर वह 'दोषी' नहीं था तो उसने कृतिका को सीधे बताने के बजाय लवकेश के कान में यह बात क्यों फुसफुसा दी.
 
पायल के जाने के बाद अरमान इस मामले के बारे में विशाल से बात करने गया. दोनों के बीच कहासुनी हो गई. खुद काबचाव करने के लिए विशाल ने फिर से लवकेश से वही दोहराने को कहा जो उसने उससे कहा था. उसके बाद अरमान नेअपना आपा खो दिया और विशाल को थप्पड़ मार दिया. बाद में वह चिल्लाता और चीखता हुआ दिखाई दिया.


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.