ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

एंग्री यंग मेन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ, सलीम-जावेद की जोड़ी पर आधारित सीरीज

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 14, 2024

हिंदी इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर जोड़ी सलीम खान और जावेद अख्तर, जिन्हें सलीम-जावेद के नाम से भी जाना जाता है, उनकी लाइफ जर्नी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘एंग्री यंग मेन का मंगलवार को ट्रेलर जारी किया गया। इस ट्रेलर में सिनेमा जगत की मशहूर हस्तियां दिखाई गई हैं। इनमें आमिर खान, ऋतिक रोशन, सलमान खान, फरहान अख्तर, शत्रुघ्न सिन्हा, शबाना आजमी, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, हेमा मालिनी, हेलेन और करीना कपूर खान जैसे नाम शामिल हैं।
 
ट्रेलर में दिखाया गया कि सलीम-जावेद ने अपने करियर में किन-किन चुनौतियों का सामना किया। दोनों के संघर्ष को विस्तार से दिखाया गया है।
 
सलीम खान ने कहा, ”मैंने अपने करियर की शुरुआत कैमरे के सामने की, लेकिन मुझे एहसास हुआ कि मेरी असली ताकत कहानियां सुनाने में है। तभी मैंने उस चीज पर फोकस करना शुरू कर दिया और लिखने लगा।”
 
जावेद अख्तर से अपनी मुलाक़ात को याद करते हुए उन्होंने कहा, ”फिर मैं जावेद से मिला, उनमें भी लिखने की कला शानदार थी। साथ में हमने कुछ बेहतरीन काम किए, जिस पर मुझे बहुत गर्व है। हमने बड़ी सफलता हासिल की और इस दौरान इंडस्ट्री के मानदंडों को भी चुनौती दी।”
 
डॉक्यू-सीरीज के ट्रेलर में उनके आइकोनिक करेक्टर्स और उनकी मशहूर फिल्मों जैसे ‘दीवार’, ‘डॉन’, ‘शोले’, ‘त्रिशूल’ और ‘दोस्ताना’ को दिखाया गया है।
 
‘एंग्री यंग मेन’ की निर्देशक नम्रता राव ने कहा कि सलीम-जावेद पर इस डॉक्यू सीरीज का निर्देशन करना एक बेहतरीन अनुभव रहा। सलीम और जावेद साहब के साथ बातचीत ने मुझे फिल्म राइटिंग, लाइफ और एक कलाकार के सामने आने वाली बाधाओं से निपटने के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। वे स्पष्टवादी, मजाकिया और मुखर कहानीकार हैं।
 
सलीम-जावेद पर आधारित यह सीरीज 20 अगस्त को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Check Out The Trailer:- 


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.