ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

'जिगरा' में दिखेगी आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ की जुगलबंदी

Photo Source :

Posted On:Friday, September 13, 2024

आलिया भट्ट इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल में ही उनकी आगामी फिल्म 'जिगरा' का टीजर जारी किया गया है। इस टीजर को दर्शकोंऔर आलोचकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब अभिनेत्री के फैंस केलिए एक और खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर लोकप्रिय पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीतदोसांझ के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।
 
आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ की जुगलबंदी इससे पहले फिल्म 'उड़ता पंजाब' में दिख चुकी है। साल 2016 में रिलीज हुई अभिषेकचौबे द्वारा निर्देशित फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था। अब एक बार फिर दोनों ने जिगरा के लिए हाथ मिलाया है। अभिनेत्री नेशुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीर साझा कर इसकी पुष्टि की है। इस तस्वीर में दोनों जिगरा के सेट पर कुर्सिया लगाए बैठेनजर आ रहे हैं और उपर जिगरा लिखा दिखाई दे रहा है। दोनों के कुर्सियों के पीछे दिलचस्प बात लिखी हुई है। दिलजीत के कुर्सी केपिछा लिखा है,"कुड़ी के बारे में गाते हैं।" वहीं, आलिया के कुर्सी के पीछे लिखा है, "बताई गई कुड़ी।"
 
इस तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, कुर्सियां सब बयान कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में माइक का इमोजी भी उपयोगकिया है, जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि अभिनेत्री दिलजीत के साथ गाना गाती नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही दोनों लगभगआठ साल के बाद एक बार फिर साथ आ रहे हैं।
 
बताते चलें कि आलिया भट्ट, मनोज पाहवा और वेदांग रैना अभिनीत ये फिल्म भावनात्मक रूप से काफी गहन होने वाली है। फिल्म में भाईऔर बहन की कहानी दिखाई जाने वाली हैं, जिसमें आलिया अपने भाई वेदांग को जेल से छुड़ाने की कोशिश करती नजर आएंगी। इसफिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया है। वहीं, फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और आलिया भट्ट के इटरनलसनशाइन प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है।
 
फिल्म 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.