ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

18वें मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में दिखाई गई बहुचर्चित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म 'द कमांडेट्स शैडो', 'एशियाई प्रीमिर को मिला जबर्दस्त प्रतिसाद

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 19, 2024

18वें मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म फ़ेस्टिवल (MIFF) में बहुचर्चित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म 'द कमांडेट्स शैडो' का एशियाई प्रीमियर  आयोजित किया गया जिसेलोगों का जबर्दस्त प्रतिसाद मिला। उल्लेखनीय है कि प्रीमियर के मौके पर डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म की‌ निर्देशक डेनिअला वोल्कर‌ समेत कई गणमान्यहस्तियां मौजूद थीं।
 
फ़िल्म के रेड कार्पेट पर फ़िल्मकार डेनिअला वॉकर, एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर और क्रिएटिव आंत्रप्र्योनर सजन राज कुरूप, को-एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसरवेंडी रॉबिन्स और फ़ेस्टिवल डायरेक्टर, मैनेजिंग डायरेक्टर, एनएफडीसी प्रिथुल कुमार जैसी हस्तियां भी शामिल रहीं।
 
इस विशेष स्क्रीनिंग के अवसर पर ऐडमैन प्रहलाद कक्कड़, अभिनेता-निर्माता मासूमेह मखीजा, निर्माता सुचन्दा चटर्जी और शोना उर्वशी जैसे इंडस्ट्री केसदस्यों ने भी अपनी उपस्थित दर्ज कराई।
 
अमेरिका में बड़े पैमाने पर रिलीज़ की गयी इस डॉक्यूमेंट्री में ऑश्चविट्ज़ के कमांडो रूडोल्फ़ हॉस के बेटे हैन्स जार्गन हॉस अपने पिता की परेशान करनेवाली विरासत को‌ उजागर करने  फ़ैसला करता है। वह यह फ़ैसला कैम्प की यहूदी सरवाइवर अनीता लैश्कर वॉल्फ़िश से मिलने के बाद करता है।
 
80 साल बाद अनीता के लंदन स्थित आवास में होने वाली दोनों की इस मुलाकात में दोनों ही विरासत में प्राप्त अपनी अलग-अलग समस्याओं पर ग़ौरफ़रमाते हैं और दोनों प्रेम, ग्लानि  और क्षमा‌ कर देने की भावना पर सवाल उठाते हैं। इस मीटिंग के दौरान अनीता लैश्कर वॉल्फ़िश की संतान -  केईहॉस और माया लैश्कर‌ वॉल्फ़िश भी मौजूद होते हैं।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.