ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

काम की बात! बिना आधार नंबर के E-Aadhaar होगा फोन में डाउनलोड, जानिए तरीका

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 14, 2023

जी हां, आप बिना आधार नंबर के भी आसानी से अपने फोन में ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जिसके बाद आप आसानी से अपने फोन में ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि ई-आधार कैसे डाउनलोड करें। हम सभी जानते हैं कि आधार कार्ड कितना महत्वपूर्ण है। बैंक से जुड़ा कोई भी काम हो या कोई अन्य सरकारी काम, उसके लिए आधार की जरूरत पड़ती है। स्कूल से लेकर कॉलेज तक में एडमिशन के लिए आधार की जरूरत पड़ती है. हर समय आधार कार्ड हमारे पास रहना संभव नहीं है, लेकिन जब हमारे पास आधार नहीं है लेकिन इसकी ज़रूरत है तो क्या करें? तो ऐसे में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, बस आपको अपना फोन अपने पास रखना होगा।

कैसे करें Enrolment ID का पता?

  1. सबसे पहले नामांकन आईडी (Enrolment ID) को हासिल करना होगा।
  2. इसके लिए आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  3. यहां पर आपको एक ऑप्शन Get Aadhaar का शो होगा।
  4. इसे सिलेक्ट करने के बाद Enrolment ID Retrieve पर क्लिक करें।
  5. यहां सभी जानकारी को एंटर करने के बाद रजिस्टर्ड फोन नंबर को एंटर करें।
फोन नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको एनरोलमेंट आईडी या आधार नंबर मिलेगा, जिसे प्राप्त करने के बाद आप अपने फोन में ई-आधार कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं। आप वीडियो के माध्यम से एनरोलमेंट आईडी या आधार नंबर प्राप्त करने की प्रक्रिया भी जान सकते हैं।

E-Aadhaar Card Download Process in Hindi

  1. UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. यहां पर आधार कार्ड को डाउनलोड करने का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करें।
  3. अब यहां पर फोन में आए Enrolment ID या आधार नंबर को दर्ज करें।
  4. इसके बाद अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर को एंटर करें।
  5. इस नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करने के बाद ई-आधार डाउनलोड का ऑप्शन शो होगा।
  6. ई-आधार डाउनलोड के ऑप्शन को चुनने के बाद आप आसानी से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

 


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.