ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

खो गया है Aadhaar Card तो ऐसे करें मिनटों में डाउनलोड, जानिए आसान तरीका

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 28, 2023

आधार कार्ड खोने से आपको बड़ा नुकसान भी हो सकता है, लेकिन इसकी भरपाई करना मुश्किल नहीं है। आप घर बैठे आसानी से आधार कार्ड डाउनलोड (Aadhaar Kaise Download Kare) कर सकते हैं। आज हम आपको आधार कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप मिनटों में आधार कार्ड अपने फोन में पा सकेंगे। "आधार कार्ड" निजी और सरकारी उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाने वाला एक दस्तावेज़ है। आधार कार्ड को भारतीय नागरिकों के लिए एक पहचान पत्र के रूप में जाना जाता है। चाहे स्कूल में दाखिला लेना हो या बैंक में खाता खुलवाना हो या सरकारी योजना का लाभ लेना हो या अन्य प्रकार की सुविधाओं का लाभ लेना हो, इन सभी के लिए आधार कार्ड जरूरी हो गया है। ऐसे में अगर आधार कार्ड कहीं खो जाए या जरूरत पड़ने पर साथ न हो तो समस्या खड़ी हो सकती है।

आधार कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

आप भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इस वेबसाइट के जरिए आधार कार्ड ऑफलाइन बनाने की सुविधा भी उपलब्ध है।

आधार कार्ड डाउनलोड करने की चरण दर चरण प्रक्रिया हिंदी में

  • आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां अपने आधार कार्ड से जुड़ा फोन नंबर दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपको “डाउनलोड आधार” का विकल्प दिखेगा।
  • इस विकल्प को चुनने के बाद अपना आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
  • इसे दर्ज करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 4 अंकों का ओटीपी भेजा जाएगा।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपना ई-आधार कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।
  • इस तरह आप आसानी से ई-आधार कार्ड को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आपको बता दें कि आधार कार्ड को UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा mAadhaar ऐप के जरिए भी डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए आपको ऐप डाउनलोड करना होगा और लॉग इन करके आप ई-आधार कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।


भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.