सोने और चांदी में तेजी जारी है। वैश्विक बाजार में तो तेजी है ही, घरेलू वायदा और बाजार में भी तेजी दर्ज की जा रही है। वैश्विक बाजार में सोना पहली बार 3100 डॉलर के पार चला गया है। कल एक ही दिन में करीब 50 डॉलर का उछाल आया था, हालांकि, 3100 डॉलर के शिखर से कीमत थोड़ी नीचे आई है और फिलहाल सोने की कीमत 3090 डॉलर के आसपास चल रही है। घरेलू बाजार में भी सोना 88,800 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स रिकॉर्ड ऊंचाई से 1,000 दूर है। हालिया तेजी के रुझान के कारण एमसीएक्स पर सोने की कीमत में तीन महीने में 16% से अधिक की वृद्धि देखी गई है। दूसरी ओर, चांदी में भी तेजी आई है। वैश्विक बाजार में चांदी 2013 के बाद पहली बार 35 डॉलर के पार पहुंच गई है। घरेलू बाजार में भी चांदी 1 लाख के पार पहुंच गई है। एमसीएक्स पर इसका भाव 10,1520 के आसपास चल रहा है।
आज भारत में सोने के दाम
सोने के दाम |
बैंगलोर में सोने के दाम |
चेन्नई में सोने के दाम |
दिल्ली में सोने के दाम |
हैदराबाद में सोने के दाम |
मुम्बई में सोने के दाम |
22 कैरेट |
₹82,400 |
₹82,500 |
₹82,500 |
₹82,350 |
₹82,350 |
24 कैरेट |
₹89,890 |
₹89,990 |
₹89,990 |
₹89,840 |
₹89,840 |
आज भारत में चांदी के दाम
चांदी के दाम |
बैंगलोर में चांदी के दाम |
चेन्नई में चांदी के दाम |
दिल्ली में चांदी के दाम |
हैदराबाद में चांदी के दाम |
मुम्बई में चांदी के दाम |
10 ग्राम |
₹1020 |
₹1110 |
₹1020 |
₹1110 |
₹1020 |