भारत के बेहतरीन क्रिकेट खिलाडी और पूर्व कपतान महेंद्र सिंह धोनी जितने अच्छे खेल जगत में है उतने ही स्टाइलिश भी है | अपने हेयर स्टाइल के लिए युवाओ में हमेशा से ही सुर्खियों में रहने वाले धोनी अब फिर एक बार इसी कारण वश सुर्खियों में थे | दरअसल धोनी का एक फोटो काफी वायरल हुआ था , जिसमे धोनी ने अपना सर मुंडवाया है और एक बौद्ध भिक्षु का रूप धारण किआ है | यह फोटो इस कैप्शन के साथ वायरल हो रहा था की धोनी ने बुद्ध धर्म अपना लिए है |
पर जब पड़ताल की गयी तब पता चला यह खबर झूटी है |
जब ये फोटो वायरल हुआ तब लोगो को कुछ समज नहीं आया और सबने धोनी के बुद्ध धर्म अपनाने का अंदाज़ा लगाया | असली बात तो तब सामने आयी जब स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो शेयर किआ जो आईपीएल के १४वे सीजन से जुड़ा था | धोनी का नया अवतार दरअसल एक ऐड शूट था | फोटो के सबसे नीचे लिखा भी है कि ये किसी मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग कैंप की है।
पुरे वीडियो में धोनी कुछ बच्चो के सवालो का जवाब देते हुए नज़र आए जिसमे उन्होंने रोहित शर्मा को लालची बताया और जीतने के लिए लालची होना कूल है ये बोलते हुए दिखाए दिए |
Posted On:Saturday, April 10, 2021